जम्‍मू-कश्‍मीर: घाटी में पाक समर्थित आतंकी कर सकते हैं हमला, सेना हाई अलर्ट पर

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में सभी भारतीय सेनाओं को हाई अलर्ट पर रखा गया है। खुफिया एजेंसियों के पास पाक समर्थित आतंकी समूहों की ओर से हमले का अंदेशा है। बताया गया है कि कश्‍मीर घाटी का माहौल खराब करने के लिए पाक के आतंकी संगठन हमला कर सकते हैं। इसको देखते हुए सभी भारतीय सेना, वायुसेना और सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट किया गया है।

Indian Army Air Force bases in Jammu Kashmir asked to be on high alert

केंद्र की एनडीए सरकार के जम्मू कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा खत्म कर दो केंद्र शासित राज्यों में बांटने के फैसले के बाद सूबे में तनाव है। वहीं पाक ने इस फैसले का कड़ा विरोध किया है। जिसके चलते सेनाएं अलर्ट पर हैं। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से आतंकियों के हिंसा फैलाने की आशंका है। खुफिया विभाग की ओर से इनपुट है कि पाकिस्तान से घुसपैठ बढ़ सकती है।

बीते कुछ दिनों में एलओसी पर लगातार गोलीबारी भी हो रही है। सेना के सूत्रों के मुताबित, घुसपैठ को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान की सेना की चौकियों से गोलीबारी की जा रही है। गुरुवार को भी पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर में सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की।

हाल के दिनों में पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर को तोड़ते हुए गोलीबारी पर भारतीय सेना के नॉर्दर्न कमांड के चीफ ले. जनरल रणबीर सिंह ने कहा है कि पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान की ओर से लगातार फायरिंग की गई है। इसकी आड़ में पाक सेना की घुसपैठ कराने की कोशिश कर रही है लेकिन भारतीय सेना पूरी तरह से अलर्ट है और घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम कर दिया गया है। सिंह ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तान सेना सीजफायर उल्लंघन का सहारा ले रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+