भारत की 'बेटी' 76 देशों के बच्चों को पछाड़कर बनीं दुनिया की सबसे प्रतिभावान छात्रा, जानिए कौन हैं नताशा
नताशा पेरियानायगम 76 देशों के बच्चों को पछाड़कर दुनिया की सबसे प्रतिभावान छात्रा बनी हैं। CTY का एग्जाम 15 हजार बच्चों ने दिया था, जिसमें नताशा ने शानदार प्रदर्शन किया है।

World's Brightest Student: दुनिया की सबसे प्रतिभाशाली छात्रों की लिस्ट में भारत की बेटी ने एक बार फिर अपनी जगह बनाई है। भारतीय मूल की अमेरिकी स्कूली छात्रा नताशा पेरियानायगम (Natasha Perianayagam) को लगातार दूसरे साल दुनिया की सबसे मेधावी छात्रा घोषित किया गया है। अमेरिका के जॉन हॉपकिंस सेंटर फॉर टैलेंटेड यूथ की ओर से एक परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें नताशा पेरियानायगम का चयन दुनियाभर के 76 देशों के लगभग 15,000 छात्र-छात्राओं में से किया गया।
13 साल की नताशा पेरियानायगम न्यूजर्सी में फ्लोरेंस एम गॉडिनीयर मिडल स्कूल की स्टू़डेंट हैं। नताशा ने साल 2021 में जॉन हॉपकिंस सेंटर फॉर टैलेंडेउ यूथ (CTY) का एग्जाम दिया था। जब वह पांचवीं ग्रेड की छात्रा थीं। परीक्षा में हासिल किए गए अंकों के आधार पर दुनिया का सबसे प्रतिभावान छात्रा का चयन किया गया है। बता दें कि मौखिक (verbal ) और मात्रात्मक (quantitative) योग्यता की परीक्षा में नताशा की परफॉर्मेंस ग्रेड आठ में 90 पर्सेंटाइल हासिल करने के बराबर थी, जिस वजह से उन्हें इस की सम्मान सूची में जगह दी गई।
भारतीय मूल की छात्रा नताशा पेरियानायगम
विश्वविद्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार पेरियानायगम 76 देशों के उन 15,300 छात्रों में शामिल थी, जो 2021-22 प्रतिभा खोज वर्ष में CTY में शामिल हुए थे। नताशा पेरियानायगम भारतीय मूल की हैं। उनके माता-पिता चेन्नई से हैं। नताशा ने बताया कि उनको ने खाली समय में डूडलिंग करना और जेआरआर टोल्किन के उपन्यास पढ़ना बहुत पसंद है।
बता दें कि सीटीवाई दुनियाभर में विलक्षण छात्रों की पहचान के लिए अपर ग्रेड लेवल एग्जाम करता है, जिसका मकसद उनकी अकादमिक क्षमताओं का आकलन करना है। ऐसे में पेरियानायगम ने सभी छात्रों से अधिक ग्रेड हासिल करते हुए अपना शानदार प्रदर्शन दिया। सीटीवाई के कार्यकारी निदेशक डॉ. एमी शेल्टन ने कहा, "यह केवल एक परीक्षा में हमारे छात्रों की सफलता की पहचान नहीं है, बल्कि खोज और सीखने के उनके प्यार और उनके युवा जीवन में अब तक जमा किए गए सभी ज्ञान को सलाम है।"












Click it and Unblock the Notifications