हिंद महासागर क्षेत्र में भारतीय वायुसेना और अमेरिकी नेवी करेंगी अभ्यास, कल से होगा शुरू

नई दिल्ली, 22 जून: भारतीय वायुसेना (IAF) अगले दो दिन (23 और 24 जून) को हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) में अमेरिकी नेवी के साथ युद्धाभ्यास में शामिल होगी। अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस रोनाल्ड रीगन में ये ऑपरेशनल गतिविधियां होंगी। भारतीय वायुसेना की ओर से मंगलवार को बताया गया है कि मित्र देशों के रक्षा बलों के साथ ये एक रणनीतिक अभ्यास का हिस्सा है।

india us in Indian Ocean Region, Indian Air Force, US Navy, Ronald Reagan Carrier Strike Group, IAF, us, india, america, air force, यूएस और भारत की सेनाएं, अमेरिका, भारत, भारतीय वायुसेना

भारतीय वायु सेना की ओर से कहा गया है कि वो 23 और 24 जून को रोनाल्ड रीगन कैरियर स्ट्राइक ग्रुप के साथ किए जाने वाले एक अभ्यास में अमेरिकी नौसेना के साथ भाग लेगी। ये एक्सरसाइज दक्षिणी वायु कमान के एओआर से भारतीय वायुसेना के सेना चार ऑपरेशनल कमांड के तहत ठिकानों से संचालित होगी। इसमें जगुआर और एसयू -30 एमकेआई, एडब्ल्यूएसीएस, एईडब्ल्यूएंडसी और हवा से हवा में ईंधन भरने वाले एयरक्राफ्ट शामिल होंगे।

यूएस सीएसजी से एफ-18 लड़ाकू विमानों और ई-2सी हॉकआई एईडब्ल्यूएंडसी विमानों को उतारने की उम्मीद है। अभ्यास तिरुवनंतपुरम के दक्षिण में पश्चिमी समुद्र तट पर किया जाएगा। बुधवार और गुरुवार दो दिन ये अभ्यास चलेगा।

हिन्द महासागर में अमेरिकी नौसेना का विमानवाहक युद्धपोत यूएसएस रोनाल्ड रीगन तैनात किया गया है। बता दें कि दुनिया के सर्वोत्कृष्ट विमानवाहक पोत में शामिल इस युद्धपोत पर परमाणु हथियारों की तैनाती रहती है। साथ ही इस पर अत्याधुनिक लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर तैनात हैं। इस साल मार्च में भी भारत और अमेरिका ने हिंद महासागर के पूर्वी क्षेत्र में दो दिन का नौसैनिक सैन्य अभ्यास किया था। दोनों देश लगातार रक्षा और सैन्य साझेदारी बढ़ाने को कदम उठा रहे हैं। चीन के साथ भारत और अमेरिका दोनों के ही तनाव को देखते हुए ये अभ्यास काफी अहम हैं।

Source: pib.gov.in

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+