इंडियन एयरफोर्स ने हिंदी कविता के साथ पाकिस्तान को किया ट्रोल, दुश्मन को कराया सच का सामना
नई दिल्ली। इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) ने शुक्रवार को एक हिंदी कविता के साथ पाकिस्तान को ट्रोल किया है। आईएएफ की ओर से पोस्ट की गई इस कविता के साथ एक जेट की फोटो पोस्ट की गई है। माना जा रहा कि पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के अड्डे पर हुए हमले के बाद आईएएफ की कविता पाकिस्तान को दिया गया करारा जवाब है। 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिेल पर हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के बालाकोट में 26 फरवरी को आईएएफ ने एयर स्ट्राइक की थी।

कविता के योद्धा का नाम मिराज
इंडियन एयरफोर्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल @iaf_mcc की ओर से एक कविता शुक्रवार को पोस्ट की गई है। इस कविता को बिपिन इलाहाबादी ने लिखा है। इसका टाइटल है, 'हद सरहद की' और माना जा रहा है कि आईएएफ ने बालाकोट में हुई एयर स्ट्राइक को कविता के जरिए दिखाने की कोशिश की है। इस कविता की शुरुआत में एक योद्धा के बारे में बताया गया है जिसका नाम मृगमारिचिका था (मिराज) था।

योद्धा ने पार की सारी हदें
कविता के मुताबिक इस योद्ध को उस समय सीमा पार करनी पड़ी जब किसी ने अपनी सारी हदों को तोड़ दिया था। कविता को लिखने वाले बिपिन इलाहाबादी ने अपनी लाइनों के साथ ही इशारा कर दिया है कि आईएएफ ने 26 फरवरी को एलओसी पार की। इसके साथ ही आईएएफ ने बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के अड्डे पर हमला किया जो कि पाक के खैबर पख्तूनख्वा में स्थित है।

दुश्मन झूठ न बोले
इस कविता में यह भी संदेश देने की कोशिश की गई है कि दुश्मन को सच बता दिया गया है और अब वह झूठ नहीं बोल सकता है। आईएएफ की ओर से हिंदी में यह कविता उस समय पोस्ट की गई है जब पाक के पीएम इमरान खान ने हिंदी में ट्वीट करके भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का जिक्र किया था।












Click it and Unblock the Notifications