आगरा-लखनऊ एक्स्प्रेस वे पर होगी लड़ाकू जेट विमानों की लैंडिंग, बनेगा देश का पहला रोड रनवे
लखनऊ। देश का पहला रोड रन वे बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पूरी तैयारी कर ली गई है। सोमवार को लखनऊ एयरफोर्स स्टेशन के कुछ ऑफिसर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से इस डील के संबंध में मुलाकात करेंगे। इस रनवे का इस्तेमाल इंडियन एयरफोर्स अपने लड़ाकू जेट विमानों के लिए करेगी।

इसके लिए भारतीय वायुसेना इस प्रोजेक्ट पर जो खर्चा आएगा उसमें सरकार की मदद करेगी। इस एक्सप्रेस वे की कुल लागत 13 हजार करोड़ रुपये है। मुख्यमंत्री सचिवालय के एक अधिकारी के मुताबिक इस एक्सप्रेस वे की चौड़ाई 110 मीटर है जो कि किसी भी रनवे से चौड़ी है। सड़क के जिस हिस्से का इस्तेमाल रनवे के लिए किया जाएगा उसमें बिजली के खंभे और मोबाइल फोन टावर नहीं लगाए जाएंगे। उस हिस्से पर खास तरह की लाइट्स की व्यवस्था होगी जो विमान को लैंडिंग में मदद करेगी।












Click it and Unblock the Notifications