एयरफोर्स कर रही थी जैश के ठिकानों पर हमले, मोदी खुद करते रहे मॉनिटरिंग

नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना की ओर से पीओके में किए गए हमलों में जैश के कई ठिकाने तबाह हो गए हैं। मंगलवार तड़के बालाकोट में ये स्ट्राइक की गई। हमलों में जैश के 250 से 300 आतंकी मारे जाने का दावा किया जा रहा है। हिन्दुस्तान टाइम्स में छपी एक खबर में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि इस पूरी कार्रवाई की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद मॉनिटरिंग की। वो रातभर इसके लिए जागते रहे।

विमानों के वापस आने के बाद ली राहत की सांस

विमानों के वापस आने के बाद ली राहत की सांस

बताया गया है कि भारतीय वायुसेना के ऑपरेशन के लिए नरेंद्र मोदी रातभर जागते रहे और सुबह करीब साढ़े चार बजे विमान लौट आए तो राहत की सांस ली। इसके बाद मोदी ने सभी को बधाई दी जो इस ऑपरेशन में शामिल रहे।

देश सुरक्षित हाथों में है: मोदी

देश सुरक्षित हाथों में है: मोदी

मंगलवार को अपनी रैलियों में भी मोदी ने बालाकोट में भारतीय वायुसेना की कार्रवाई का इशारे में जिक्र किया। राजस्‍थान के चुरु में मंगलवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि देश सुरक्षित हाथों में है। साथ ही उन्होंने कहा, सौगंध मुझे इस मिट्टी की, मैं देश नहीं मिटने दूंगा। मैं देश नहीं रुकने दूंगा, मैं देश नहीं झुकने दूंगा।

मंगलवार तड़के की वायुसेना ने जैश के ठिकानों पर कार्रवाई

मंगलवार तड़के की वायुसेना ने जैश के ठिकानों पर कार्रवाई

भारतीय वायुसेना ने मंगलवार तड़के नियंत्रण रेखा के पार बालाकोट में आतंकी ठिकानों पर बम गिराए गए हैं। भारतीय वायुसेना की इस कार्रवाई में 300 आतंकियों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है। वायुसेना की इस कार्रवाई के बाद सीमा से सटे इलाकों को अलर्ट पर रखा गया है। पाक की ओर से भी भारतीय वायुसेना के उनकी सीमा में जाने की बात को स्वीकारा गया है, हालांकि पाक की ओर से कहा गया है कि हमले में उनका जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। वायुसेना की इस कार्रवाई को पुलवामा हमले के बदले की तरह से देखा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+