कश्मीर हिमपात में फंसे 203 लोग बचाए गए

Indian Air Force rescues 203 people stranded in snow-hit Kashmir
जम्मू। वायु सेना ने बुधवार को जम्मू एवं कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में भारी हिमपात के कारण दो दिन से फंसे 203 लोगों को निकाल लिया। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

रक्षा प्रवक्ता ने बताया, "जम्मू में तैनात वायु सेना के 130 हेलीकॉप्टरों ने एक बार फिर किश्तवाड़ जिले के सुदूरवर्ती गांवों में फंसे लोगों को बचाने के जरूरी अभियान में हिस्सा लिया।"

उन्होंने आगे कहा, "चुभने वाली बर्फीली हवाओं और बेहद सर्द मौसम होने के बावजूद वायु सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टरों और स्थानीय प्रशासन की मदद से किश्तवाड़ के सुदूरवर्ती इलाकों से 203 लोगों को निकाल लिया गया।"

पिछले दो दिन से फंसे लोगों को निकालने के लिए वायु सेना के हेलीकॉप्टरों को 10 चक्कर लगाने पड़े।

वायु सेना के इस बचाव अभियान का नेतृत्व विंग कमांडर सुरेश तिवारी, उनके सह चालक विंग कमांडर अनूप शर्मा और स्क्वाड्रन लीडर शिव ने किया।

उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टरों ने बचाव अभियान के लिए बुधवार की सुबह 7.30 बजे उड़ान भरी तथा शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे जमा देने वाली ठंड में भी लगातार अभियान जारी रखा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+