MiG 27: कल अलविदा कह देगा IAF का 'बहादुर', कारगिल की जंग में पाकिस्तान को चटाई थी धूल
जोधपुर। इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) का सबसे खतरनाक फाइटर जेट मिग-27, 27 दिसंबर को अपनी अंतिम उड़ान पर रवाना होगा। राजस्थान के जोधपुर स्थित एयरबेस से जेट आखिरी सॉर्टी पर रवाना होगा। इस सॉर्टी के बाद इस जेट को डि-कमीशंड कर दिया जाएगा। मिग-27 ने साल 1999 में कारगिल की जंग में एक अहम रोल अदा किया था। साल 1980 में सोवियत संघ से मिग-27 को खरीदा गया था और साल 1981 में यह आईएएफ में शामिल हुए थे।
Recommended Video

कैसे पड़ा जेट का नाम बहादुर
एक सीनियर आईएएफ ऑफिसर ने बताया कि आखिरी सॉर्टी पर सात मिग-27 फाइटर जेट आसमान में नजर आएंगे। इस ऑफिसर के मुताबिक यह अपने आप में एक इतिहास होगा क्योंकि अब कोई भी देश मिग-27 को ऑपरेट नहीं करता है। मिग-27 फाइटर जेट को उड़ाने वाले पायलट्स ने इस जेट को 'बहादुर' नाम दिया था। तीन दशकों से यह जेट आईएएफ के साथ है और इसका ट्रैक रिकॉर्ड किसी भी जेट की तुलना में बहुत ही उम्दा है।

सिंगल इंजन के बाद भी दमदार
सिंगल इंजन से ऑपरेट होने वाला यह एयरक्राफ्ट अपने इसी सिंगल इंजन की वजह से दुनिया का दमदार जेट है। इस जेट के जियोमिट्री विंग (पंख) इस एयरक्राफ्ट को और ताकतवर बनाते हैं। इन विंग्स की वजह से पायलट उड़ान के समय ही विंग स्वीप एंगल को बदल सकता है। किसी भी एयरक्राफ्ट के लिए किसी भी मिशन पर यह सबसे बड़ी उपलब्धि होती है जिस पर उसे खरा उतरना होता है।

38 साल बाद बन जाएगा इतिहास
साल 1980 में सोवियत संघ से मिग-27 को खरीदा गया था और साल 1981 में यह आईएएफ में शामिल हुए थे। कारगिल की जंग के समय जब आईएएफ ने दुश्मन को सीमाओं से बाहर खदेड़ने के लिए ऑपरेशन सफेद सागर लॉन्च किया था तो उस समय इन जेट्स ने एक बड़ा रोल अदा किया था। आईएएफ की आखिरी स्क्वाड्रन 29 स्कॉर्पियो जोधपुर में ही है। आखिरी सॉर्टी के साथ ही फाइटर जेट इतिहास का हिस्सा बन जाएगा।

स्क्वाड्रन का क्या होगा कोई जानकारी नहीं
राजस्थान में रक्षा प्रवक्ता कर्नल संबित घोष ने बताया कि डि-कमीशनिंग के बाद मिग-27 की स्क्वाड्रन का क्या होगा, अभी तक इसकी कोई जानकारी नहीं है। लेकिनडि-कमीशनिंग के बाद जेट को या तो निशानी के तौर पर रखा जा सकता है या फिर बेस या डिपो पर ये वापस लौट सकते हैं। हो सकता है कि इन्हें किसी दूसरे देश को भी दे दिया जाए।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications