एयऱफोर्स लाती यमन से सकुशल भारतीयों को
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) केन्द्रीय मंत्री रिटायर जनरल वी.के.सिंह की देखरेख में भारत अपने नागरिकों को यमन छोड़ने की एडवाइजरी जारी करने के बाद भारतीय वायुसेना ने लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए पूरी मुस्तैदी से दो भारी परिवहन विमान तैनात कर दिए।
बता दें परिवहन विमानों का इस्तेमाल मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) अभियान में व्यापक तौर पर हो रहा है। भारतीय वायुसेना ने पिछले साल जम्मू-कश्मीर में बाढ़ प्रभावितों को राहत पहुंचाने में अपनी क्षमता साबित करने के बाद एक बार फिर यमन से लोगों को निकालने में सहायता देकर आपदा राहत अभियान में महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ा है।
तस्वीरें: यमन में फंसे भारतीयों को इंडियन नेवी ने कैसे बचाया
विमान तैनात किए
लोगों को वहां से निकालने के बेहतर तालमेल भरे अभियान की मदद के लिए भारतीय वायुसेना ने बुधवार को वहां दो सी-17 ग्लोबमास्टर-3 विमान तैनात किए। ये विमान बुधवार की सुबह दिल्ली से उड़ान भर कर दिजिबोती पहुंचे। इन विमानों से यमन में फंसे लोगों को निकाल कर भारत लाया गया। लोगों को भारत लेकर आ रहा वायुसेना का पहला सी-17 विमान कोच्चि हवाई अड्डा पहुंचा। इसमें 168 यात्री सवार थे। दूसरा सी-17 विमान 190 यात्रियों को लेकर मुंबई हवाई अड्डा पहुंचा।













Click it and Unblock the Notifications