तालिबान के कब्जे से पहले भारतीय वायु सेना ने 50 भारतीयों को मजार-ए-शरीफ से निकाला
तालिबान के कब्जे के बीच भारतीय वायु सेना ने शहर पर आतंकवादी संगठन द्वारा कब्जा किए जाने से कुछ दिन पहले मजार-ए-शरीफ से लगभग 50 भारतीय वाणिज्य दूतावास के कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों को निकाला था।
नई दिल्ली, 19 अगस्त। अफगानिस्तान के विभिन्न हिस्सों पर तालिबान के कब्जे के बीच भारतीय वायु सेना ने शहर पर आतंकवादी संगठन द्वारा कब्जा किए जाने से कुछ दिन पहले मजार-ए-शरीफ से लगभग 50 भारतीय वाणिज्य दूतावास के कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों को निकाला था। भारतीय नागरिकों को 11 और 12 अगस्त को भारतीय वायुसेना के एक विशेष परिवहन विमान में मजार-ए-शरीफ से निकाला गया था, जिसमें भारतीय वाणिज्य दूतावास में काम करने वाले नागरिक अधिकारियों के साथ-साथ वहां अधिकारियों की सुरक्षा में तैनात भारत-तिब्बत सीमा पुलिस अधिकारी (आईटीबीपी) शामिल थे।

अभी तक 180 भारतीयों को वापस लाया गया
भारतीय वायु सेना के एक विमान ने दिल्ली के पास स्थित हिंडन एयर बेस से उड़ान भरी थी और पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र से बचते हुए मजार ए शरीफ पर उतरा था। इससे पहले जब तालिबान कंधार पर कब्जा करने वाला था उस समय भी भारत ने अपने वाणिज्य दूतावास से अपने कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला था। सूत्रों के मुताबिक उन्हें कंधार से निकालकर काबुल दूतावास सिफ्ट किया गया था, और वहीं से वह अपना काम देख रहे थे। वहीं जब इस सप्ताह की शुरुआत में राजधानी काबुल पर कब्जा करने के बाद भारतीय वायु सेना ने वहां हवाई अड्डे पर अमेरिकी सेना से मंजूरी मिलेने के बाद सी-17 ग्लोबमास्टर की दो उड़ानें संचालित कीं और लगभग 180 अधिकारियों, आईटीबीपी कर्मचारियों और कुछ पत्रकारों को अपने देश वापस लेकर आई।
Recommended Video
यह भी पढ़ें: मुनव्वर राणा ने कहा- अफगानिस्तान का हिंदुस्तान से पुराना नाता है, तालिबान नहीं पहुंचायेगा कोई नुकसान
एक और भारतीय वायु सेना का विमान स्थानीय अफगान अधिकारियों और अमेरिकी सुरक्षा बलों से काबुल में उतरने की अनुमति का इंतजार कर रहा है ताकि वहां फंसे अधिक भारतीय नागरिकों को वापस लाया जा सके। स्रोतों के मुताबिक विमान एकदम तैयार हैं और अनुमति मिलने का इंतजार कर रहे हैं। अभी तक 180 भारतीयों को वापस लाया जा चुका है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने बीती शाम अपने अमेरिकी समकक्ष जेक सुलिवन से लंबी बातचीत की। सूत्रों के कहा, 'अमेरिकी सुरक्षा बल इस समय काबुल एयरपोर्ट को नियंत्रित कर रहा है। दोनों देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच हुई बातचीत के बाद भारतीय वायुसेना का विमान वहां उतरा और जहां से आज सुबह उसने उड़ान भरी।'












Click it and Unblock the Notifications