VIDEO: वायु सेना प्रमुख ने उड़ाया भारत निर्मित तेजस फाइटर जेट, IAF में किया शामिल
भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने शनिवार को कर्नाटक के बेंगलुरु में भारत निर्मित फाइटर जेट उड़ाया। उन्हें भारत निर्मित हल्के लड़ाकू विमान, तेजस फाइटर जेट में उड़ान भरते देखा जा रहा है।
नई दिल्ली, 07 अगस्त: भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने शनिवार को कर्नाटक के बेंगलुरु में भारत निर्मित फाइटर जेट उड़ाया। उन्हें भारत निर्मित हल्के लड़ाकू विमान, तेजस फाइटर जेट में उड़ान भरते देखा जा रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई ने इसको लेकर एक वीडियो ट्वीट किया है।

एयर चीफ मार्शल वायुसेना में शामिल किए जाने वाले भारत निर्मित विमान की समीक्षा के लिए दो दिवसीय बेंगलुरू के दौरे पर थे। उन्होंने स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट एमके-1 'तेजस' लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर और एचटीटी-40 को उड़ाया। जिन्हें IAF में शामिल किया गया है। भारतीय वायुसेना ने भी ट्वीट कर यह जानकारी दी है।
दो दिवसीय दौरे पर सेना प्रमुख
वहीं इससे पहले सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से लगे अग्रिम इलाकों का दौरा किया। उन्होंने अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारी ने बताया कि थल सेनाध्यक्ष (सीओएएस) शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे और उन्हें मौजूदा सुरक्षा स्थिति से अवगत कराया गया।
जानें आर्मी चीफ के बारे में
बता दें कि जनरल मनोज पांडे 29वें सेना प्रमुख हैं। इससे पहले जनरल मनोज पांडे उप सेना प्रमुख थे। जनवरी 2022 में उनको वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ नियुक्त किया गया था। भारतीय सेना के आर्मी चीफ के पद पर नियुक्ति होने के बाद मनोज पांडे ऐसे पहले इंजीनियर बन गए हैं, जो सेना प्रमुख के तौर पर तैनात किए जा रहे हैं। मनोज पांडे आर्मी चीफ बनने वाले कोर ऑफ इंजीनियर्स (सैपर्स) के पहले अफसर बने हैं। अब तक सैपर्स के अधिकारियों ने कमांडर और वाइस चीफ के रूप में काम किया है, लेकिन सेना प्रमुख के रूप में यह पहला मौका है।
यह भी पढ़ें- 'सेना ने एलियंस के यान पर दागी थी मिसाइल, जेलीफिश की तरह था आकार', फिल्म मेकर ने जारी किया VIDEO












Click it and Unblock the Notifications