भारतीय वायुसेना के C-17 विमान ने गहरे समुद्र में लैंड कराई नौसेना की नाव, VIDEO देख दंग रह जाएंगे
भारतीय वायुसेना लगातार अपनी मारक क्षमताएं बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। रक्षा मंत्रालय भी उनके बारे में इजाफा कर रहा है। अपनी मारक क्षमताओं को बेहतरीन करने के लिए भारतीय वायुसेना, नेवी और थल सेना संयुक्त अभ्यास करती रहती हैं।
इसी कड़ी में भारतीय वायुसेना के सी-17 विमान ने नौसेना की एक नाव को आसमान से गहरे समुद्र में सुरक्षित उतार दिया। भारतीय वायुसेना ने एक अध्ययन के तहत ऐसा अभ्यास किया। यह अभ्यास देखकर दुश्मन भी कांप जाएगा। भारतीय वायुसेना, नेवी और थल सेना अगर एक मिलकर धावा बोल दें, तो अच्छे-अच्छों के छक्के छुड़ा देंगे।

वीडियो में दिखा दमखम
भारतीय वायुसेना ने संयुक्त अभ्यास का अपना एक वीडियो आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जारी किया। जिसमें साफ नजर आ रहा है कि पैराशूट से बंधी कठोर पतवार वाली इन्फ्लेटेबल नाव को गहरे समुद्र में सी-17 विमान ने उतार दिया। सुरक्षित लैंडिंग यह बताती है कि किसी भी विकट स्थिति से जूझने के लिए भारतीय सेना तैयार है।
वीडियो शेयर करते हुए भारतीय वायुसेना ने लिखा कि एक साथ किए गए एक उल्लेखनीय अभ्यास में, सी-17 विमान ने भारतीय नौसेना की एक कठोर पतवार वाली इन्फ्लेटेबल नाव को गहरे समुद्र में गिरा दिया। एक साथ असीमित संभावनाएं।












Click it and Unblock the Notifications