पायलट ने सही समय पर रद्द किया डोर्नियर विमान का टेक-ऑफ, पालम एयरबेस पर टला बड़ा हादसा
नई दिल्ली। पायलट की समझदारी से दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भारतीय वायु सेना ने जानकारी दी कि गुरुवार को एक डोर्नियर विमान पालम एयर बेस से नियमित उड़ान भरने के लिए तैयार था। लेकिन टेक-ऑफ रोल के दौरान पायलट को विमान ने एक टायर में गड़बड़ी का अंदेशा हुआ। पायलट ने तुरंत टेक ऑफ रद्द करने का निर्णय लिया जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के मुताबिक पायलट दल सुरक्षित है।













Click it and Unblock the Notifications