मतभेद खत्म: नेपाल को 80 मेगावाट बिजली देगा भारत
नई दिल्ली। आज नेपाल के पीएम के पी शर्मा ओली और पीएम नरेन्द्र मोदी के बीच की मुलाकात ने साबित कर दिया कि अब भारत और नेपाल के बीच में कोई कड़वाहट नहीं है।
2022 तक 24X7 बिजली के लिये एक और ठोस कदम
{gallery-feature_1}
आज इंडिया और नेपाल के बीच के नौ समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। जिसकी जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट करके दी है।
{gallery-feature_2}
इन समझौतों में सबसे बड़ी बात यह रही कि अब अपने पड़ोसी देश नेपाल को 80 मेगावाट बिजली देगा भारत। इस बारे में मीडिया से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज नेपाल और भारत के बीच कई महत्वपूर्ण मसलों पर बातचीत हुई है जिसमें व्यापार का मसला महत्वपूर्ण है। जिसे बढ़ाने के लिए नेपाल के तराई वाले क्षेत्र में सड़कों का निर्माण होगा और इंटीग्रेटेड चैक पोस्ट बनाया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications