भारत-US की दोस्ती में लगा तड़का! PM मोदी Truth Social से जुड़े, Trump से कहा- धन्यवाद मित्र

PM Modi Joins Truth Social: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) अब ट्रुथ सोशल (Truth Social) पर भी सक्रिय हो गए हैं, जो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। 17 मार्च को इस प्लेटफॉर्म से जुड़ते ही पीएम मोदी ने अपने पहले पोस्ट में लिखा कि उन्हें यहां आकर खुशी हो रही है और वे इस मंच पर सार्थक चर्चाओं के लिए उत्सुक हैं।

ट्रुथ सोशल पर आने का यह फैसला ऐसे समय में आया, जब डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी का लेक्स फ्रिडमैन के साथ पॉडकास्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया। यह पॉडकास्ट 16 मार्च को रिलीज हुआ था, जिसमें मोदी ने नेतृत्व, वैश्विक मुद्दों और भारत के सभ्यतागत दृष्टिकोण पर चर्चा की थी।

PM Modi joins Truth Social

PM Modi Thanks to Donald Trump: पीएम मोदी ने ट्रंप को कहा 'मित्र'

ट्रंप के समर्थन पर प्रतिक्रिया देते हुए मोदी ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, 'मेरे मित्र, राष्ट्रपति ट्रंप, आपका धन्यवाद।' उन्होंने कहा कि इस पॉडकास्ट में उन्होंने अपनी जीवन यात्रा, भारत के विकास और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की है।

पॉडकास्ट में ट्रंप की तारीफ

फ्रिडमैन के साथ बातचीत में पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप की साहसिक नेतृत्व शैली की तारीफ की। उन्होंने कहा कि ट्रंप और उनकी सोच 'राष्ट्र प्रथम' की नीति के तहत जुड़ी हुई है, और दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास मजबूत हुआ है।

मोदी ने 2019 के 'हाउडी मोदी' इवेंट का जिक्र करते हुए बताया कि ट्रंप ने बिना किसी सुरक्षा चिंता के उनके साथ स्टेडियम का चक्कर लगाया था, जिससे उनका आपसी विश्वास और गहरा हुआ।

ट्रुथ सोशल पर मोदी की एंट्री का महत्व

ट्रुथ सोशल को डोनाल्ड ट्रंप ने 2022 में लॉन्च किया था, जब उन्हें फेसबुक और ट्विटर (अब एक्स) से प्रतिबंधित कर दिया गया था। यह मंच अमेरिका में ट्रंप समर्थकों के बीच काफी लोकप्रिय है और ट्रंप अक्सर इसे बड़े राजनीतिक घोषणाओं के लिए इस्तेमाल करते हैं।

मोदी का इस प्लेटफॉर्म से जुड़ना उनके डिजिटल कूटनीति की रणनीति को दर्शाता है, जिससे वे अमेरिका के ट्रंप समर्थक समुदाय के करीब आ सकते हैं।

मोदी-ट्रंप की दोस्ती फिर चर्चा में

इस घटनाक्रम से मोदी और ट्रंप की दोस्ती एक बार फिर चर्चा में आ गई है। ट्रंप ने इस प्लेटफॉर्म का उपयोग अपने 2024 के चुनावी अभियान के लिए किया है, और अब मोदी की उपस्थिति इस पर एक नया आयाम जोड़ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+