भारत-यूएई के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- आर्थिक संबंधों में साबित होंगे गेम-चेंजर

नई दिल्ली, 18 फरवरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने शुक्रवार को दोनों देशों के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया है। अबू धाबी क्राउन प्रिंस के साथ इस वर्चुअल समिट में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दोनों देशों के बीच हुए महत्वपूर्ण आर्थिक समझौतों का जिक्र करते हुए इसे दोनों देशों के लिए अहम कदम बताया। उन्होंने कहा कि ये भविष्य में गेमचेंजर साबित होंगे।

 यूएई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और मेरा मानना ​​है कि आज हस्ताक्षर हुआ भारत-यूएई सीईपीए हमारे आर्थिक संबंधों में एक गेम-चेंजर साबित होगा। यह समझौता दोनों देशों की गहरी मित्रता, साझा दृष्टिकोण और विश्वास को दर्शाता है। मुझे विश्वास है कि इससे हमारे आर्थिक संबंधों में एक नया युग आरंभ होगा और हमारा द्विपक्षीय व्यापार बढ़कर 100 अरब डॉलर और सेवाओं का 15 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा।

बहुत कम वक्त में की समझौतों पर बात

उन्होंने आगे कहा, पिछले महीने जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल की सफल यूएई यात्रा के बाद कई अमिराती कंपनियों ने जम्मू-कश्मीर में निवेश करने में रूचि दिखाई है। हम यूएई द्वारा जम्मू-कश्मीर में सभी सेक्टर में निवेश का स्वागत करते हैं। मुझे बहुत प्रसन्नता है कि हमारे दोनों देश आज कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर कर रहे हैं। खास बात तो ये है कि इतने महत्वपूर्ण समझौते पर हमने तीन महीने से भी कम समय में बातचीत पूरी कर ली, आमतौर पर तो इस प्रकार के समझौते में सालों लग जाते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, हमारे संबंधों को मजबूत करने में आपकी (क्राउन प्रिंस) व्यक्तिगत भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। कोविड महामारी के दौरान भी आपने जिस तरह यूएई के भारतीय समुदाय का ध्यान रखा है, उस के लिए मैं आपका सदैव आभारी रहूंगा। हम हाल में यूएई में हुए आतंकी हमलों की कड़ी निंदा करते हैं। भारत और यूएई आतंकवाद के विरुद्ध कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+