Exclusive: सांसद बनकर रजत शर्मा राज्यसभा में लगायेंगे "आप की अदालत"
[अजय मोहन] लोकसभा चुनावों के दौरान टीवी पर सबसे पहले नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू करने वाले इंडिया टीवी के संपादक रजत शर्मा जल्द ही राज्य सभा में "आप की अदालत" लगायेंगे। खास बात यह है कि यहां जज की जगह राज्यसभा के स्पीकर होंगे और जनता के सवालों को उठाने का जिम्मेदारी रजत शर्मा के कंधों पर। यह सब इसलिये क्योंकि भाजपा ने रजत शर्मा को बतौर राज्यसभा सांसद नॉमिनेट करने की पूरी प्लानिंग कर ली है।

नवंबर 2015 में राज्य सभा की दो सीटें खाली हो रही हैं। एक सीट एचके दुआ की और दूसरी डा. अशोक गांगुली की। इन दोनों को 18 नवंबर 2009 को राज्यसभा का सदस्य बनाया गया था। दोनों का कार्यकाल 17 नवंबर 2015 को समाप्त हो रहा है।
मोदी सरकार में बैठे अधिकारिक सूत्र ने वनइंडिया से बताया कि दो में से एक पर सरकार ने इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा का नाम फाइनल कर दिया है। दूसरे पर अभी मंथन जारी है। बताया जा रहा है कि दूसरा व्यक्ति उत्तर प्रदेश या पंजाब से होगा, क्योंकि भाजपा के लिये 2017 के चुनाव बेहद महत्वपूर्ण हैं।

रजत शर्मा के संघर्ष से हर कोई वाकिफ है। रजत शर्मा उन लोगों में से एक हैं, जो जमीन से उठकर आये और एक बड़े मुकाम तक पहुंचे। एक गरीब परिवार में जनमें रजत शर्मा को कई ससम्मानों से नवाजा जा चुका है-
- 2009 में एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा आईएनबीए इंट्रेप्रिन्योर ऑफ दि ईयर का अवार्ड
- 2014 में तरुण क्रांति अवार्ड से उन्हें राहिणी दिल्ली में सम्मानित किया गया।
- 2015 को साहित्य एवं शिक्षा के क्षत्र में उन्हें राष्ट्रपति ने पद्म भूषण से सम्मानित किया।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications