अयोध्या मामले पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार,कहा- इस मुद्दे से उसका कोई लेना-देना नहीं

नई दिल्ली। भारत ने गुरुवार को अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू करने को लेकर पाकिस्तान की ओर से की टिप्पणी को खारिज कर दिया है। भारत ने पड़ोसी देश को फटकार लगाते हुए कहा कि, उनका इस मुद्दे से कोई लेना देना नहीं है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि, पाकिस्तान ने एक ऐसे मुद्दे पर बयान दिया जिससे उसका कोई लेना-देना नहीं है। उसे अपने यहां अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों को देखकर शर्मिदा होना चाहिए।

India trashes Pakistans criticism of commencement of construction of Ram temple in Ayodhya

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने गुरुवार को कहा, भारत एक ऐसा देश है जो कानून के शासन द्वारा सेवा करता है और सभी धर्मों के लिए समान अधिकारों की गारंटी देता है। पाकिस्तान का विदेश मंत्रालय चाहे तो समय निकालकर खुद के संविधान को पढ़कर, अंतर को महसूस कर सकता है। हमने पाक द्वारा एक ऐसे बेतुके बयान को देखा है जिस पर उसका कोई लेना-देना नहीं है। अपने रिकॉर्ड को देखते हुए, पाकिस्तान को अल्पसंख्यकों का उल्लेख करने के लिए शर्मिंदा होना चाहिए।

पाकिस्तान विदेश कार्यालय ने बुधवार रात एक बयान में कहा कि ऐसे में जब पूरी दुनिया अभूतपूर्व कोविड-19 महामारी से जूझ रही है। आरएसएस-भाजपा गठजोड़ 'हिंदुत्व' के एजेंडे को आगे बढ़ा रहा है। उसने कहा, अयोध्या में ऐतिहासिक बाबरी मस्जिद स्थल पर 26 मई 2020 को मंदिर निर्माण की शुरुआत इस दिशा में एक और कदम है तथा पाकिस्तान की सरकार और लोग इसकी कड़ी निंदा करते हैं।

बयान में कहा गया कि मंदिर निर्माण की शुरुआत भारत के उच्चतम न्यायालय द्वारा नौ नवम्बर को सुनाये गए फैसले की अगली कड़ी है जो न्याय की मांग को बरकरार रखने में पूरी तरह से विफल रहा। बता दें कि भारत के उच्चतम न्यायालय ने पिछले साल नौ नवंबर को बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि मालिकाना हक मामले में सुनाए गए अपने फैसले में कहा था कि पूरी 2.77 एकड़ विवादित भूमि रामलला को सौंप दी जानी चाहिए जो कि तीन वादियों में से एक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+