टीकाकरण में 100 करोड़ का आंकड़ा पार: वैक्सीन लगाने में UP ने मारी बाजी, महाराष्ट्र इस मामले में नंबर-1

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर। भारत ने कोरोना वायरस के खिलाफ जारी टीकाकरण में 100 करोड़ के जादूई आंकड़े को पार कर लिया है। गुरुवार तक देश में कुल 100 करोड़ वैक्सीन की खुराकें दी जा चुकी हैं, इसमें पहली और दूसरी दोनों डोज शामिल हैं। इस उपलब्धि का भारत में विभिन्न प्रकार से जश्न मनाया गया। महामारी के खिलाफ वैक्सीनेशन के महाअभियान में उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा टीके लगाए गए, जबकि महाराष्ट्र दूसरी डोज देने में नंबर-1 रहा।

India touched 100 crore mark UP Leads the vaccination Maharashtra number-1 in this Area

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश ने देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे अधिक संख्या में कोविड वैक्सीन शॉट्स दिए हैं, लेकिन आबादी की पूरी तरह से वैक्सीनेशन मामले में महाराष्ट्र चार्ट में सबसे ऊपर है। देश के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य यूपी में अब तक 12.21 करोड़ वैक्सीन शॉट्स दिए हैं। इनमें से केवल 2.78 करोड़ दूसरी खुराक हैं, जबकि 9.43 करोड़ पहली खुराक हैं।

यह भी पढ़ें: 100 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन लगने के बाद भी मिले हजारों नए कोरोना मरीज, जानिए क्या हैं देश के हाल

जनसंख्या के मामले में दूसरे स्थान पर रहे महाराष्ट्र ने वैक्सीन की 9.32 करोड़ खुराक दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के गुरुवार सुबह तक के आंकड़ों से पता चलता है कि राज्य ने 2.88 करोड़ दूसरी खुराक और 6.43 करोड़ पहली खुराक दी है। गौरतलब है कि पिछले कुछ हफ्तों में देशभर में टीकाकरण अभियान ने रफ्तार पकड़ी है, कुल खुराक के मामले में गुजरात तीसरा स्थान से खिसक कर चौथे पर आ गया है। जबकि पश्चिम बंगाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। बंगाल ने 6.85 करोड़ शॉट दिए हैं, जिसमें 1.87 करोड़ सेकेंड डोज शामिल हैं।

वहीं, गुजरात में अब तक 6.76 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है, जिनमें से 2.35 करोड़ दूसरी खुराक शामिल है। 100 करोड़ के आंकड़े में उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 12.21 प्रतिशत योगदान है, इसके बाद महाराष्ट्र (9.32 प्रतिशत) और पश्चिम बंगाल (6.85 प्रतिशत) का स्थान है। जबकि मध्य प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, राजस्थान, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश भी लिस्ट में कुल डोज के मामले में टॉप 10 राज्यों में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+