दुनिया में सबसे अधिक वैक्सीन लगाने वाले देश बना भारत, अमेरिका और ब्रिटेन को पीछे छोड़ा
नई दिल्ली, जून 28। एक समय भारत में टीकाकरण अभियान की रफ्तार बेहद सुस्त थी, लेकिन 21 जून से टीकाकरण की पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार ने ले ली है और अब इसका असर भी देखने को मिला है। दरअसल, भारत अब दुनिया में सबसे ज्यादा वैक्सीन लगाने वाला देश बन गया है। वैश्विक टीकाकरण के चार्ट में भारत सबसे ऊपर आ गया है। भारत ने ब्रिटेन और अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है। ग्लोबल वैक्सीनेशन ट्रैकर के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 28 जून सुबह 8 बजे तक भारत में वैक्सीन की कुल 32.36 करोड़ डोज दी जा चुकी है।
Recommended Video

भारत के बाद अमेरिका और ब्रिटेन का है स्थान
ग्लोबल वैक्सीनेशन ट्रैकर की इस लिस्ट में भारत के बाद अमेरिका का नंबर है, जहां 32.33 करोड़ वैक्सीन की डोज दी गई है। आपको बता दें कि भारत की आबादी सवा सौ करोड़ लोगों की है तो वहीं अमेरिका की आबादी करीब 33 करोड़ है। अमेरिका के बाद ब्रिटेन का स्थाान है, जहां 7.67 करोड़ वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं।
भारत में सबसे बाद में शुरू हुआ था टीकाकरण अभियान
अमेरिका और ब्रिटेन के अलावा इटली में 4.96 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। वहीं जर्मनी में 7.14 करोड़ और फ्रांस में 5.24 करोड़ वैक्सीन की डोज लग चुकी है। आपको बता दें कि भारत को छोड़कर बाकी देशों में टीकाकरण अभियान करीब 2 महीने पहले भी शुरू हुआ था। भारत में टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी। वहीं अमेरिका, ब्रिटेन, इटली, जर्मनी और फ्रांस में टीकाकरण अभियान की शुरुआत दिसंबर में हो गई थी।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications