इंडिया टुडे MOTN सर्वे: मोदी सरकार के कामकाज से 54 फीसदी लोग संतुष्ट लेकिन नहीं मिलेगा बहुमत
नई दिल्ली: इंडिया टुडे के मूड ऑफ द नेशन(MOTN)सर्वे के मुताबिक नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली एनडीए से 54 फीसदी लोग यहां तो बहुत संतुष्ट हैं या फिर संतुष्ट हैं।वहीं 23 फीसदी लोगों का मानना है कि ना तो वो उनके काम से संतुष्ट हैं और ना ही असंतुष्ट। 21 फीसदी लोगों का मानना है कि वो मोदी सरकार की अगुवाई वाली एनडीए से अंसतुष्ट हैं।

एनडीए को नहीं मिलेगा बहुमत
इंडिया टू़डे का ये सर्वे जनवरी 2019 का है। इस पोल के मुताबिक अगर आज लोकसभा चुनाव होते हैं तो एनडीए सरकार लोकसभा में बहुमत हासिल नहीं कर पाएगी। एनडी गठबंधन 272 जो कि बहुमत का आंकड़ा है, उससे 35 सीट कम यानि 237 पर सिमट जाएगी। गौरतलब है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को 336 सीट मिली थी। उसकी तुलना में ये 99 सीटें कम हैं।

यूपीए को नहीं मिलेगा बहुमत
इस सर्वे के मुताबिक कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए या किसी तीसरे मोर्चे को भी लोकसभा चुनाव में बहुमत नहीं हासिल होगा। मूड ऑफ द नेशन के सर्वे के मुताबिक इन परिस्थितियों में त्रिशंकु या मिलीजुली सरकार बनने के संकेत हैं, अगर किसी बड़े गठबंधन में कोई बड़ा उलटफेर नहीं होता है। नरेंद्र मोदी को 46 फीसदी लोग इस सर्वे के मुताबिक प्रधानमंत्री के तौर पर देखते हैं।

भ्रष्टाचार पर लगाई लगाम
34 फीसदी लोग राहुल गांधी को पीएम पद पर देखते हैं। इस चुनाव में 37 फीसदी बेरोजगारी, 19 फीसदी महंगाई और 15 फीसदी भ्रष्टाचार के मुद्दे आगामी लोकसभा चुनाव में हो सकते हैं। 54 फीसदी लोगों का मानना था कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के तौर पर बेहतरीन और अच्छे हैं। वहीं 24 फीसदी लोगों को वो औसत और 20 फीसदी लोगों को उनका प्रदर्शन बुरी लगा है। इस सर्वे में भाग लेने वाले 19 फीसदी लोगों को लगता है कि मोदी सरकार की सबसे बड़ी सफलता भ्रष्टाचार मुक्त सरकार है। वहीं 34 फीसदी लोगों को मानना है कि मोदी सरकार की
सबसे बड़ी असफलता नौकरी ना दे पाना है ।












Click it and Unblock the Notifications