हिमाचल पर India Today- Axis My India का Exit Poll: 47 सीटों के साथ कमल का फूल खिलना तय
शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले महीने हुए मतदान के बाद एग्जिट पोल सर्वे में बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है। इंडिया टुडे और AXIS MY INDIA के प्री पोल सर्वे में सर्वाधिक सीटें भाजपा को मिलती दिख रही हैं। चुनाव पूर्व इस सर्वे के अनुसार राज्य में भाजपा 43-47 सीटों पर जीत सकती है तो वहीं कांग्रेस को 21 से 25 जबकि अन्य के खाते में 0-2 सीटें आ सकती हैं। उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग के मुताबिक प्रदेश में कुल 74 फीसदी मतदान हुआ था। बीजेपी की ओर से प्रेम प्रकाश धूमल को सीएम उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें कि फिलहाल राज्य की 68 सीटों मे 36 कांग्रेस के जबकि 27 बीजेपी के पास है। अन्य पांच सीटें निर्दलीय के पास हैं। वर्तमान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हैं।

वहीं एबीपी न्यूज-सीएसडीएस-लोकनीति के चुनाव पूर्व सर्वे में इस बार भारतीय जनता पार्टी की हिमाचल प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने की उम्मीद है। इस सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को 68 में से 22 से 28 और भारतीय जनता पार्टी को 39 से 45 सीटें मिल मिलने की उम्मीद जताई गई थी। वहीं सर्वे के हिसाब से अन्य के खाते में 0 से 3 सीटें जाती बताई गईं हैं।












Click it and Unblock the Notifications