कोरोना वायरस: नए केस के मामले में दुनिया में चौथे नंबर पर आया भारत

नई दिल्ली: चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस ने दुनिया में 50 लाख से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। अब तक तीन लाख से ज्यादा लोग इस वायरस की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं। भारत भी कोरोना से बुरी तरह प्रभावित है, जहां कोरोना के आंकड़े रोजाना रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। अब तक भारत में 1.13 लाख से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं रोजोना नए मामलों के मामले में भारत दुनिया में चौथे स्थान पर है। जिससे सरकार की चिंता बढ़ना लाजमी है।

corona

कोरोना के आंकड़ों पर नजर रखने वाली साइट www.worldometers.info के मुताबिक अमेरिका कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। जहां बुधवार को 22140 नए मामले आए थे। इसके बाद ब्राजील में बुधवार को 21472 और रूस में 8764 मामले सामने आए। इस लिस्ट में भारत का चौथा स्थान है। जहां 5553 मामले रिपोर्ट हुए। इसके साथ ही भारत में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1,12,028 के पार पहुंच गई है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए भारत में 31 मई तक लॉकडाउन लागू किया गया है। विशेषज्ञों के मुताबिक लॉकडाउन में ढील और टेस्टिंग की संख्या बढ़ने की वजह से इतने मामले सामने आ रहे हैं। भारत में कोरोना को लेकर एक राहत भरी खबर भी है, जहां अब तक 45,908 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।

भारत के कुछ राज्यों की स्थिति चिंताजनक
भारत में महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। जहां अब तक 39,297 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से 1390 लोगों की मौत हुई है, जबकि 10318 लोग ठीक हो चुके हैं। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में हालात बहुत बुरे हैं, जहां अब तक 24118 मरीज सामने आए हैं। महाराष्ट्र के बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु है, जहां पर 13191 मामले सामने आए हैं। इसके बाद गुजरात में 12539 और दिल्ली में 11659 मामले सामने आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+