मालदीव राजदूत ने कहा- चीन नहीं, भारत को बेहतर भूमिका निभानी चाहिए

नई दिल्ली। भारत में मालदीव के राजदूत ने कहा है कि चीन से ज्यादा बेहतर तरीके से भारत अपनी भूमिका निभा सकता है। मालदीव सुप्रीम कोर्ट द्वारा पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नाशीद समेत 12 अन्य राजनेताओं पर लगे और भ्रष्टाचार और आतंकवाद मामलों में दोष मुक्त करने के बाद से इस छोटे द्वीपीय देश में जबरदस्त तनाव देखने को मिल रहा है। मालदीव राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन ने सुप्रीम कोर्ट के जजों को गिरफ्तार कर, देश में इमरजेंसी इमरेंसी लागू कर दी। इस बीच भारत में मालदीव के राजदूत अहमद मोहम्मद ने कहा है कि भारत को मालदीव को इस संकट से बाहर निकालने के लिए चीन से भी ज्यादा बेहतर ढंग से भूमिका निभानी चाहिए।

'मालदीव में चीन से ज्यादा भारत की भूमिका होनी चाहिए'

टीवी न्यूज चैनल एनडीटीवी से बात करते हुए अहमद मोहम्मद ने कहा, 'अगर चीन का प्रभाव (मालदीव में) बढ़ रहा है, तो भारत को भी अपनी भूमिका निभानी चाहिए। भारत कई बार मालदीव पहुंच चुका है।' मोहम्मद से जब पूछा गया कि क्या मालदीव में चीन की ज्यादा सक्रियता दिखा रहा है तो, उन्होंने कहा कि भारत को अधिक सक्रियता दिखानी चाहिए।

राष्ट्रपति यामीन द्वारा पाकिस्तान, चीन और सऊदी अरब में अपने राजदूत भेजने के बाद इंडिया में डिप्लोमेट अहमद मोहम्मद ने कहा, 'चीन या अन्य किसी मुल्क के बजाय भारत को मालदीव में ज्यादा भूमिका निभानी चाहिए। क्योंकि हम पड़ोसी है और दोस्त रह चुके हैं।'

जब से राष्ट्रपति यामीन ने अपने देश में इमरजेंसी लागू की है, तभी से मालदीव सरकार पर लगातार इंटरनेशनल दबाव बढ़ता जा रहा है। यूएस, यूरोप, यूके और भारत समेत तमाम बड़े देशों ने मालदीव सरकार से इमरेजेंसी हटाने के लिए दबाव डाला है। बता दें कि पिछले साल मालदीव ने चीन के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर हस्ताक्षर कर भारत से रिश्तों में खटास पैदा कर दी थी, क्योंकि यह समझौता द्वीपीय राष्ट्रों के इंडिया फर्स्ट पॉलिसी का उल्लंघन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+