भारत ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक स्वस्थ हुए 79 लाख से अधिक कोरोना मरीज

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की रिकवरी दर में उत्तरोत्तर सुधार होने के चलते रिकॉर्ड मरीज स्वस्थ हुए हैं। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण के मुताबिक भारत में स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 79 लाख पार कर गई है, जो दुनिया में रिकवर हुए मरीजों के मामले में सर्वाधिक संख्या है। पिछले सप्ताह औसतन 51, 478 मरीज प्रतिदिन बीमारी से ठीक हुए हैं।

Recommended Video

      Coronavirus India Update: कोरोना के केस 86 लाख के करीब, 24 घंटे में आए 38,074 केस | वनइंडिया हिंदी
      covid

      स्वास्थ्य सचिव के मुताबिक भारत में अब किए कुल 11.96 करोड़ से अधिक कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह के दौरान प्रतिदिन 11 लाख से अधिक परीक्षण किए गए। वहीं, पिछले सप्ताह के दौरान दैनिक पॉजिटिविटी दर 4.2 फीसदी दर्ज की गई थी।

      covid

      स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि भारत में कोरोना वैक्सीन प्रशासन पर राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह घरेलू निर्माताओं और विदेशी निर्माताओं समेत सभी टीका निर्माताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं और इस वार्ता के दौरान हम उनके टीकों के विकास की स्थिति और नियामक अनुमोदन की प्रगति पर चर्चा की गई।

      covid

      हालांकि उन्होंने कहा कि टीकों के अनुमोदन पर प्रगति निंरतर बदलती गतिशील परिस्थितियों पर निर्भर है, लेकिन विनियामक के अनुमोदन हासिल होते ही तुरंत सूचना साझा की जाएगी। साथ ही, उन्होंने बताया कि वो टीकों को 2 से माइनस 90 डिग्री तक तापमान में संग्रहित करने के लिए लॉजिस्टिक्स संबंधी जरूरतों के बारे में भी बातचीत कर रहे हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+