दिल्ली में बढ़ते कोरोना मामलों पर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन बोले- लोग नहीं पहन रहे मास्क, 4-5 दिन तक चलेगा पीक
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामलों में काफी तेजी देखी जा रही है। यहां लगातार कई दिन से रिकॉर्ड संख्या में नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं। इसपर अब दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है, ऐसा लगता है कि हम दिल्ली में कोरोना वायरस की पीक पर चल रहे हैं, पहले भी जो पीक आया था वो चार-पांच दिन चला था। तो मान सकते हैं कि ये पीक चार-पांच दिन चलेगा। मृत्युदर 1.59 फीसदी है। उन्होंने कहा कि बहुत से लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं। ज्यादातर मामले वर्किंग क्लास से सामने आ रहे हैं। अब सरकार ने सरकारी अस्पतालों में भी 110 आईसीयू बेड बढ़ा दिए हैं।
Recommended Video

आपको बता दें बदलता मौसम और बढ़ता प्रदूषण दिल्ली में संक्रमण को और भी ज्यादा खतरनाक कर रहा है। यहां त्योहारी सीजन के चलते बाजारों में खूब भीड़ देखी जा रही है। सबसे ज्यादा परेशान करने वाली बात ये भी है कि लोग अब कोविड-19 नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। बाजारों में ना तो सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा है और ना ही लोग ठीक से मास्क लगा रहे हैं। कोई या तो मास्क लगा ही नहीं रहा है और अगर कोई लगा भी रहा है तो वो भी उसे ठीक से नहीं लगा रहा।
एक दिन पहले दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक रविवार को कोविड-19 के चलते 77 लोगों की मौत हुई जबकि एक दिन में 7700 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में लगातार 6 हजार से अधिक मामले रिपोर्ट किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली में यह कोरोना वायरस की तीसरी लहर है। रविवार को एक दिन में कुल 7745 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 लाख 38 हजार 529 हो गई है, हालांकि रविवार को 6069 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं।
यूपी में फिर बढ़ रही कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या, एक दिन में सामने आए 2247 नए मामले












Click it and Unblock the Notifications