केजरीवाल इफेक्ट की वजह से अगस्टावेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदा रद्द!

India scraps $770 mn AgustaWestland chopper deal because of Kejriwal
नई दिल्ली। इसे दिल्ली चुनाव में कांग्रेस की करारी हार का असर कहा जाये या फिर दिल्ली के नये नवेले सीएम अरविंद केजरीवाल का इफेक्ट जिसकी वजह से लोकसभा चुनावों के ठीक पहले केन्द्र सरकार ने इतना बड़ा फैसला ले लिया।

केन्द्र सरकार ने बुधवार को अगस्टावेस्टलैंड के साथ 3,600 करोड़ रुपये मूल्य के साथ 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टर की खरीदारी का सौदा रद्द कर दिया। ऐसा कहा जा रहा है कि इस सौदे के लिए रिश्वत का सहारा लिया गया था।

रक्षा मंत्रालय ने कहा, "भारत सरकार ने तत्काल प्रभाव से मेसर्स अगस्टावेस्टलैंड इंटरनेशनल लिमिटेड (एडब्ल्यूआईएल) के साथ 12 वीवीआईपी/वीआईपी हेलीकॉप्टरों की आपूर्ति के लिए आठ फरवरी 2010 को हस्ताक्षर किये गये सौदे को ईमानदारी समझौते और एडब्ल्यूआईएल की स्वीकृति के उल्लंघन के कारण रद्द कर दिया गया।

इसे देखते हुए रक्षा मंत्रालय ने महान्यायवादी से फिर से राय मांगी। सरकार के हित को देखते हुए रक्षा मंत्रालय ने न्यायमूर्ति बी.पी. जीवन रेड्डी को अपना मध्यस्थ नियुक्त किया है।"

एक वर्ष से कुछ अधिक समय पहले मीडिया की रिपोर्टों में बताया गया था कि कंपनी के दो अधिकारियों ने कथित तौर पर सौदा हासिल करने के लिए रिश्वत दिया था। लेकिन टीवी पर आ रही है बहस के मुताबिक यह सबकुछ कांग्रेस में चल रही हलचल के कारण हुआ है जो कि दिल्ली में बुरी तरह से कांग्रेस की करारी शिकस्त की वजह से हुआ है।

कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनावों के ठीक पहले कांग्रेस कोई गलती नहीं करना चाहती है और पिछले दस सालों में की गयी गलतीयों को सुधारना चाहती है और इसलिए अपने को पाक साफ करने के लिए केन्द्र ने 3,600 करोड़ रुपये का अगस्टावेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदा रद्द किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+