भारत की पाक को दो टूक, आतंक पर कार्यवाही पर निर्भर हैं रिश्तें
नई दिल्ली। पंजाब के पठानकोट में एयरफोर्स बेस स्टेशन पर आतंकी हमले के बाद भारत पाकिस्तान के बीच विदेश सचिव स्तर की वार्ता खटायी में पड़ती दिख रही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकस स्वरूप ने कहा कि हमने पठानकोट हमले के पीछे पाक को पुख्ता सबूत दिये है और हम इस मामले में पाक की ओर सख्त कदम उठाने की मांग करते हैं।
57% लोगों ने कहा पाकिस्तान में घुस कर आतंकी कैम्प उड़ा दे भारत

विकास स्वरूप ने कहा कि अब गेंद पाकिस्तान के पाले में है कि दोनों देशों के बीच संबंध कैसे चलेंगे। उन्होंने कहा कि हम अब पाकिस्तान की ओर से कार्यवाही का इंतजार कर रहे हैं। स्वरूप ने कहा कि विदेश स्तर की बातचीत होने में अभी आठ दिन का वक्त है ऐसे में हमें इस बात को देखना होगा पाक किस तरह की कार्यवाही करेंगे इसी आधार पर विदेश स्तर की बातचीत पर कुछ कहा जा सकता है।
हालांकि विदेश मंत्रालय की ओर से इस बाबत स्पष्ट कुछ भी नहीं कहा गया है कि 15 जनवरी को दोनों देशों के बीच होने वाली विदेश स्तरीय वार्ता होगी या नहीं होगी। विकास स्वरूप ने कहा कि हमने सबूत दिये हैं और पाक को उसके आधार पर कार्यवाही करनी है। वहीं अफगानिस्तान में भारतीय दूतावास पर हुए हमले पर बोलते हुए विकास स्वरूप ने कहा कि मैं इस बात की पुष्टि करता हूं हमले में निशाना भारत के राजनयिक थे।












Click it and Unblock the Notifications