भारत के टॉप 10 पुलिस स्टेशन की लिस्ट आई, दिल्ली-मुंबई का भी एक शामिल नहीं

भारत के टॉप 10 पुलिस स्टेशन की लिस्ट आई, दिल्ली-मुंबई का भी एक शामिल नहीं

India Top 10 Police Stations for 2020: देशभर के टॉप-10 पुलिस स्टेशन की लिस्ट सामने आ गई है। भारत के सबसे बेहतर 10 पुलिल स्टेशन साल 2020 के कौन से हैं, इसकी लिस्ट गुरुवार (3 दिसंबर) को सामने आई है। टॉप 10 में देश के चारों महानगर दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और मुंबई के एक भी पुलिस स्टेशन का नाम नहीं है। लिस्ट में नंबर एक पर मणिपुर का थोबुल जिले का नोंगपोकसेकमई थाना है। वहीं दूसरे नंबर पर तमिलनाडु के सालेम सिटी का एडब्ल्यूपीएस सुरमंगलम थाना है। वहीं तीसरे नंबर पर अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले का खरसांग पुलिस स्टेशन है।

Recommended Video

    Top 10 Police Stations:टॉप 10 पुलिस स्टेशन की लिस्ट जारी, देखें किसने मारी बाजी | वनइंडिया हिंदी
     Police Stations

    देखें पूरी लिस्ट

    राज्य जिला पुलिस स्टेशन
    1. मणिपुर थौबल नोंगपोक सेमकई
    2.तमिलनाडु सालेम सिटी एडब्ल्यूपीएस सुरमंगलम
    3.अरुणाचल प्रदेश चांगलांग खरसांग
    4.छत्तीसगढ़ सुरजापुर झिलमिल (भैया थाना)
    5.गोवा दक्षिण गोवा संगुएम
    6.अंडमान और निकोबार द्वीप समूह उत्तर और मध्य अंडमान कालिघाट
    7. सिक्किम पूर्वी जिला पॉकयोंग
    8.उत्तर प्रदेश मुरादाबाद कांठ
    9.दादरा और नागर हवेली दादरा और नागर हवेली खानवेल
    10. तेलंगाना करीमनगर जम्मीकुंटा टाउन पीएस

    कैसे हुई थी थानों की रैकिंग प्रक्रिया की शुरुआत

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में थाने की लिस्ट निकलवाने की शुरुआत की थी। 2015 में गुजरात के कच्‍छ में डीजीपी सम्‍मेलन को सम्‍बोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि थानों की ग्रेडिंग के लिए प्राप्‍त जानकारी के आधार पर उनके कार्य प्रदर्शन के मूल्‍यांकन के लिए मानक निर्धारित किए जाने चाहिए।

    टॉप 10 की रेस में देशभर के 16,671 पुलिस स्टेशन थे शामिल

    टॉप 10 की रेस में देशभर के 16,671 पुलिस स्टेशन शामिल थे। पब्लिक फीडबैक, डेटा के विश्लेषण के आधार पर इन्हें चुना गया है। रैकिंग प्रकिया के लिए राज्यों से उनके श्रेष्‍ठ कार्य प्रदर्शन करने वाले थानों की लिस्ट मांगी गई थी।

    थाने द्वारा इन-इन अपराधों के समाधान के आधार बनाई गई रैकिंग

    सम्‍पत्ति अपराध, महिलाओं के खिलाफ अपराध, कमजोर वर्गों के विरूद्ध अपराध, गुमशुदा व्यक्ति, अज्ञात व्यक्ति और अज्ञात शव से जुड़े मामले।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+