भारत में पेशेवर तरीके से काम करता है ISIS

भारत में आईएस का संगठन जेकेएफ बेहद ही पेशेवर तरीके से करता है काम, रिपोर्ट में हुआ इस बात का खुलासा, एनआईए कर रही है जांच

नई दिल्ली। इस्लामिक स्टेट अपनी उपस्थिति को दुनियाभर में दर्ज करा रहा है, इसके लिए यह आतंकी गुट बतौर कॉर्पोरेट सेक्टर की तरह काम करता है। भारत में इसके काम करने का तरीका बिल्कुल अलग है, यहां यह जुनूद उल खलीफा यानि चेकेएच के जरिए काम कर रहा है, यह आईएसआईएस की ही संस्था है जोकि भारत में बतौर कॉर्पोरेट सेक्टर की तरह से काम कर रही है, इस बात का खुलासा एक खुफिया रिपोर्ट ने किया है।

isis

भारत में जेकेएच की कमान अजमद खान के हाथ में है, जिसे हाल ही में सउदी अरब से डिपोर्ट कराया गया था, रिपोर्ट में यह बात भी खुलकर सामने आई है कि वह भारत में बकायदा अपना ऑफिस चलाता था, जहां से वह शाफी अरमार को रिपोर्ट करता था जोकि सीरिया में रहता है। अजमद खान के मामले में एनआईए जांच कर रही है, उसका इस मामले में कहना है कि भारत में जेकेएच का मुखिया अजमद खान ही था। वह भारत से फंड भेजने व और लोगों को आईएस में भर्ती करने का काम करता था।

इसे भी पढ़ें- कौन है पाकिस्‍तान में मौत की सजा पाए कुलभूषण जाधव और क्‍या है इंडियन नेवी से उसका कनेक्‍शन

अजमद खान के साथ एनआईए के अलावा बेंगलुरू पुलिस भी पूछताछ कर सकती है। बेंगलुरू पुलिस अजमद खान से चर्चस्ट्रीट ब्लास्ट के बारे में पूछताछ कर सकती है, एनआईए का मानना है कि भारत में पहला धमाका जेकेएच ने बेंगलुरू में ही कराया था। जांच में यह भी बात निकलकर सामने आई है कि अमजद अपने सहयोगी शाफी के साथ भारत में जेकेएच को प्रोफेशनल तरीके से चलाता था, इसके लिए उनके पास बकायदा एक तंत्र था जोकि इस संगठन के लोगों को दिए गए निर्देशों का पालन कराता था। यहां पैसों का लेनदेन तभी होता था जब इसपर शाफी अपनी मुहर लगाता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+