Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पुलवामा हमले के बाद वापस बुलाए गए उच्‍चायुक्‍त अजय बिसारिया आज वापस लौटेंगे पाकिस्‍तान

नई दिल्‍ली। पाकिस्‍तान में भारत के उच्‍चायुक्‍त अजय बिसारिया आज इस्‍लामाबाद वापस लौट जाएंगे। विदेश मंत्रालय की ओर से शनिवार को इस बात की जानकारी दी गई है। बिसारिया को 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद वापस बुला लिया गया था। बिसारिया को सरकार ने सलाह मशविरा करने के लिए बुलाया था। भारत ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्‍तान पर कई तरह से राजनयिक दबाव बनाए थे जिसके तहत ही बिसारिया को वापस बुलाया गया था।

ajay-bisaria

राजनय‍िक दबाव बनाने के चलते बुलाया गया वापस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलवामा आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा था कि आतंकी हमले के पीछे जो लोग भी हैं, उन्‍हें उसकी भारी कीमत चुकानी होगी। यह हमला करके आतंकियों ने बहुत बड़ी गलती कर दी है। 14 फरवरी को इस हमले का जवाब देने के लिए 27 फरवरी को पाकिस्‍तान के बालाकोट में इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) की तरफ से हवाई हमला किया गया था। इस हमले को जैश-ए-मोहम्‍मद के अड्डे को तबाह करने के मकसद से अंजाम दिया गया था। सरकार का कहना है कि हमले में करीब 300 आतंकी ढेर हुए हैं। जबकि पाकिस्‍तान ने इस दावे को सिरे से नकार दिया था। पाक सरकार की मानें तो भारत की ओर से जो हवाई हमले हुए थे उसमें किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ था। लेकिन वहीं न्‍यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सरकार ने जिस जगह पर हमला हुआ था, वहां तक का रास्‍ता ब्‍लॉक कर रखा है। साथ ही यहां पर उसकी टीम को भी जाने नहीं दिया जा रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+