फिर टूटा ऑस्कर जीतने का सपना, रेस से बाहर हुई राजकुमार राव की 'न्यूटन'

भारतीयों का ऑस्कर जीतने का सपना इस साल भी चकनाचूर हो गया है। भारत की तरफ से ऑस्कर में भेजी गई राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'न्यूटन' टॉप 9 में भी जगह नहीं बना पाई।

नई दिल्ली। भारतीयों का ऑस्कर जीतने का सपना इस साल भी चकनाचूर हो गया है। भारत की तरफ से ऑस्कर में भेजी गई राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'न्यूटन' टॉप 9 में जगह नहीं बना पाई और रेस से बाहर हो गई है। 'न्यूटन' का निर्देशन अमित मासुरकर ने किया था और भारत में इसे जबरदस्त रिव्यू मिले थे।

Newton

'न्यूटन' फिल्म 22 सितंबर को देशभर में रिलीज हुई थी और इसी दिन फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इसे भारत की तरफ से ऑस्कर 2018 में फॉरेन कैटेगरी के लिए भेज दिया था। 'न्यूटन' बाकी देशों की फिल्मों के आगे टिक नहीं पाई और अगले राउंड के लिए सलेक्ट नहीं हुई।

जिन फिल्मों ने टॉप 9 में जगह बनाई है वो हैं, 'अ फैनटैस्टिक वुमन', 'इन द फेड', 'ऑन बॉडी ऐंड सोल', 'द वुंड', 'फेलिसिटे', 'फॉक्सट्राट', 'दि इनसल्ट, 'लवलेस' और 'द स्क्वायर'। इन सभी फिल्मों को दुनिया से आई 92 फिल्मों में से चुना गया है।

न्यूटन फिल्म में राजकुमार राव ने एक क्लर्क की भूमिका निभाई है जो नक्सली प्रभावित इलाकों में सही तरीके से मतदान कराने की कोशिश करता है। इस फिल्म में उनके साथ पंकज त्रिपाठी, रघुबीर यादव मुख्य भूमिका में थे। रिलीज के बाद न फिल्म को न केवल क्रिटिक्स से, बल्कि जनता से भी काफी अच्छे रिव्यू मिले थे। फिल्म अब तक विभिन्न-विभिन्न अवॉर्ड समारोह में कई अवॉर्ड जीत चुकी है लेकिन ऑस्कर ये घर नहीं ला पाई।

ये भी पढ़ें: Video: कैमरे पर लाइव होने वाली थी रिपोर्टर, कि तभी फोटोग्राफर ने कर दी ये हरकत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+