Video: कैमरे पर लाइव होने वाली थी रिपोर्टर, कि तभी फोटोग्राफर ने कर दी ये हरकत
अमेरिका और कई यूरोपीय देशों में जबरदस्त बर्फबारी हो रही है। फिर भी ऐसे मौसम में रिपोर्टर फील्ड पर निकलकर लोगों को मौसम के बारे में जानकारी दे रहे हैं। लेकिन एक रिपोर्टर के साथ ऐसा कुछ हुआ जिसके कारण उसे लाइव टीवी पर शर्मिंदा होना पड़ गया।
विसकोनसिन। नया साल आने को है और इससे पहले ही कड़ाके की सर्दी पड़नी शुरू हो गई है। भारत में जहां शीतलहर ने सभी का जीना मुश्किल कर रखा है वहीं अमेरिका और कई यूरोपीय देशों में जबरदस्त बर्फबारी हो रही है। फिर भी ऐसे मौसम में रिपोर्टर फील्ड पर निकलकर लोगों को मौसम के बारे में जानकारी दे रहे हैं। लेकिन एक रिपोर्टर के साथ ऐसा कुछ हुआ जिसके कारण उसे लाइव टीवी पर शर्मिंदा होना पड़ गया।

अमेरिका में हुई बर्फबारी की जानकारी दे रही एक रिपोर्टर के साथ एक घटना घटी। FOX6 News Milwaukee की रिपोर्टर एमी डुपॉन्ट विसकोनसिन शहर के मौसम की रिपोर्टिंग कर रहीं थीं। वो लाइव जाने ही वालीं थी कि फोटोजर्नलिस्ट ने उनकी तरफ एक बड़ा सा बर्फ का गोला फेंक दिया।
बर्फ का ये गोला सीधे एमी के चेहरे पर जाकर लगा। उसे लगा कि एमी काफी गुस्सा होंगी इसलिए वो दौड़ कर उनके पास गए। वो उनके चेहरे से बर्फ हटाने की कोशिश कर रहे थे कि तभी एमी जोर-जोर से हंसने लगीं।
बर्फ उनकी आंखों और मुंह में घुस गई इसके बावजूद वो हंसती रहीं। कैमरा लाइव होने के बाद भी वो अपनी हंसी रोक नहीं पा रहीं थीं। उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। चैनल के फेसबुक पेज ने खुद ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि ये वायरल हो गया है।
ये भी पढ़ें: नासा ने गूगल की मदद से खोजा हमारे जैसा आठ ग्रहों का सौरमंडल












Click it and Unblock the Notifications