देश में कोरोना का आंकड़ा 47 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में गई 1114 मरीजों की जान

नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर जारी है, क्या आम और क्या खास सभी इस महामारी की चपेट में हैं, रविवार को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक अब तक भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 47 लाख को पार कर गई है और पिछले 24 घंटे में कोरोना के 94,372 नए मामले सामने आए हैं और 1114 लोगों ने इस वायरस के कारण अपनी जान गंवाई है।

Recommended Video

    Coronavirus Update India : कोरोना मामले 47 लाख के पार,24 घंटों में 94,372 नए केस | वनइंडिया हिंदी
    देश में 47 लाख के पार पहुंची कोरोना संक्रमितों की तादाद

    जबकि भारत में अब तक 47,54,357 लोग वायरस की चपेट में आए हैं, इसमें से 9,73,175 सक्रिय मामले हैं तो वहीं, 37,02,596 मरीजों ने कोरोना से ठीक भी हुए हैं, कोविड-19 के चलते अब तक देश में 78,586 लोगों की मौत हो चुकी है।

    12 सितंबर तक 5,62,60,928 कोरोना टेस्ट

    तो वहीं आईसीएमआर ने कहा है कि देश में 12 सितंबर तक 5,62,60,928 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। कल 10,71,702 सैंपल्स की जांच हुई है, जबकि स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि भारत में कोरोना से ठीक हुए लोगों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। मई में लगभग 50,000 लोग ठीक हुए थे, सितंबर आते-आते ठीक होने वालों की संख्या 36 लाख हो गई है। हर दिन 70,000 लोग ठीक हो रहे हैं। ठीक होने वालों की संख्या ऐक्टिव केसों के लगभग तीन गुनी है।

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रोटोकॉल जारी किया

    यही नहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना के बाद सेहत का ध्यान रखने के लिए प्रोटोकॉल जारी किया है, जिसमें च्यवनाप्रश का इस्तेमाल, योगासन, प्रणायाम और टहलने की सलाह दी गई है । गौरतलब है कि कोरोना के तांडव के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हुए क्लिनिकल ट्रायल में यह बात सामने आई है कि सस्ते, व्यापक रूप से उपलब्ध स्टेरॉयड दवाएं गंभीर रूप से बीमार रोगियों को कोरोना से बचने में मदद कर सकती हैं इसलिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सबूतों के आधार पर नई एडवाइजरी जारी की है। इसके मुताबिक, कोरोना की वजह से गंभीर रूप से बीमार रोगियों के इलाज के लिए स्टेरॉयड का इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन हल्के लक्षणों वाले रोगियों के लिए इसका प्रयोग सही नहीं है।

    देश में 47 लाख के पार पहुंची कोरोना संक्रमितों की तादाद
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+