इंडिया के अभिषेक ने इटली में बनाया वर्ल्ड रिकाॅर्ड, शोल्डर ब्लेड्स से खींची कार
Mp सागर के अभिषेक चौबे ने शोल्डर ब्लेड्स अर्थात पीठ की हड्डियों से 1294 KG वाहन खींचने का नया विश्व रिकाॅर्ड बनाया है। इटली के मिलान शहर में उन्होंने यह कारनामा दिखाकर तीसरा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकाॅर्ड अपने नाम किया है।

भारत के अभिषेक चौबे एकमात्र ऐसे इंसान है, जिन्होंने शोल्डर ब्लेड्स (पीठ की हड्डियों) से भारी-भरकम वाहन खींचकर तीन-तीन गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकाॅर्ड अपने नाम किए हैं। हाल ही में इटली के मिलान शहर में 1294 किलो वजनी वाहन खींचकर उन्होंने नया वल्र्ड रिकाॅर्ड बनाया है।
मध्य प्रदेश के सागर में जिले के रहने वाले अभिषेक चैबे पिछले दिनों इटली के मिशन शहर में शेल्डर ब्लेड्स से वाहन खींचने का नया विश्व रिकाॅर्ड बनाया है। उन्होंने इटली के कनाल-5 चैनल पर 18 अप्रैल 2023 को इटली के प्रसिद्ध शो लो शो डि रिकॉर्ड पर यह नया विश्व कीर्तिमान बनाया गया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के इस शो में अभिषेक ने अपना पिछला विश्व रिकॉर्ड तोड़कर नया रिकॉर्ड बनाया। इस शो में अभिषेक ने 1294 किलोग्राम की गाड़ी को 15 फुट से अधिक खींच कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। शो को इटली के फेमस टीवी होस्ट और पूर्व सांसद गैरी स्कोटी ने होस्ट किया, अभिषेक के रिकॉर्ड में गैरी स्कूटी के साथ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के वाइस प्रेसिडेंट मैक्रो फ्रीगट्टी और लोरेंजो वेल्ट्री मौजूद रहे।
Recommended Video

सागर में 2017 में बनाया था पहला विश्व रिकाॅर्ड
ने सबसे पहले साल 2017 में और साल 2018 मे चीन में भारी वजन उठाकर दो दफा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकाॅर्ड में नाम दर्ज करा चुके हैं। बता दें कि अभिषेक चैबे ने साल 2017 में शोल्डर ब्लेड्स से 1070 किलोग्राम की गाड़ी को खींचकर पहला वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद अब उन्होंने खुद का ही वल्र्ड रिकाॅर्ड तोड़कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके अलावा अभिषेक के नाम पर 2018 में शोल्डर ब्लेड्स से 55.4 किलोग्राम का वजन उठाकर चाइना के फेंग यिक्सी का रिकॉर्ड तोड़कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया था। अभिषेक सागर के तिली वार्ड निवासी हैं, उनके पिता डाॅ. हरीसिंह गौर सेंट्रल यूनिवर्सिटी से सेवानिवृत कर्मचारी हैं। अभिषेक गौर यूथ फोरम से जुड़े हुए हैं।
इटली से आया था बुलावा, 18 अप्रैल को हुआ शो का प्रसारण
मालूम हो की इसी साल फरवरी 2023 में अभिषेक को इस शो में आमंत्रित किया गया था। इसकी शूटिंग इटली के मिलान शहर में फरवरी में हुई थी और प्रसारण इस हफ्ते 18 अप्रैल को हुआ। जहां अभिषेक के साथ दुनिया के कुछ बेहतरीन विश्व रिकॉर्ड होल्डर्स भी शामिल थे, जिनमे स्पेन, अर्जेंटीना, अमेरिका, पाकिस्तान, इंग्लैंड, रोमानिया, जापान, इटली सहित दुनिया के सबसे बेहतरीन रिकॉर्ड होल्डर्स आमंत्रित गए थे।












Click it and Unblock the Notifications