कोरोना के मामलों में कमी, 24 घंटों में मिले 46148 नए केस और 979 मरीजों की मौत

देश में कोरोना वायरस के मामलों और मौतों की संख्या में गिरावट देखने को मिली है।

नई दिल्ली, 28 जून: देश में कोरोना वायरस के मामलों और मौतों की संख्या में गिरावट देखने को मिली है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना वायरस के कुल 46148 नए केस मिले हैं, जबकि 979 लोगों की मौत हुई है। इससे एक दिन पहले रविवार को कोरोना वायरस के 50040 मामले मिले थे, जबकि मौतों का आंकड़ा 1258 था। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना वायरस के मरीजों के ठीक होने की रफ्तार बढ़ने से देश में फिलहाल एक्टिव केस 572994 ही बचे हैं।

Recommended Video

    Coronavirus Update India: 24 घंटे में 46 हजार नए मरीज दर्ज, 76 दिन बाद सबसे कम मौतें |वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि नए मामले मिलने के बाद देश में कोरोना वायरस के कुल केस बढ़कर 3,02,79,331 और रिकवर मरीजों की संख्या 2,93,09,607 हो गई है। इनमें से 58,578 मरीज पिछले 24 घंटों के भीतर ठीक हुए हैं। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि कोरोना वायरस के मरीजों का रिकवरी रेट लगातार सुधर रहा है और बढ़कर 96.80 फीसदी हो गया है। वहीं, कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अभी तक 3,96,730 लोगों की जान जा चुकी है।

    टीकाकरण में अमेरिका से आगे निकला भारत
    इसके अलावा एक और बड़ी खबर यह है कि देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण की रफ्तार भी लगातार तेज हो रही है। टीकाकरण के मामले में अब भारत ने अमेरिका को भी पीछे छोड़ दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के 28 जून के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में अभी तक कोरोना वायरस वैक्सीन की 32,36,63,297 डोज दी चुकी हैं, जबकि अमेरिका में यह आंकड़ा 32,33,27,328 है।

    रविवार को दी गई कोरोना की 1.64 मिलियन डोज
    रविवार को भारत में कोरोना वायरस वैक्सीन की कुल 1.64 मिलियन डोज दी गईं और इसमें 0.24 मिलियन डोज के साथ राजस्थान पहले नंबर पर रहा। इसके बाद 0.22 मिलियन डोज के साथ गुजरात दूसरे और 0.17 मिलियन डोज के साथ छत्तीसगढ़ तीसरे नंबर पर रहा। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में 1 जून से लेकर 26 जून तक औसत आधार पर हर रोज 4.06 मिलियन डोज दी गई हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+