मंडराया तीसरी लहर का खतरा! 24 घंटों में कोरोना के 44230 नए मरीज और 555 लोगों की मौत

कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर से बढ़े हैं, जिसके बाद तीसरी लहर का खतरा मंडराने लगा है

नई दिल्ली, 30 जुलाई: केरल में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों के बाद अब कर्नाटक और तमिलनाडु सहित कुछ और राज्यों में भी संक्रमण के केस तेजी से बढ़ने लगे हैं। शुक्रवार को देश में मिले कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में लगातार दूसरे दिन इजाफा हुआ। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना वायरस के 44,230 नए मरीज मिले हैं, जबकि 555 लोगों की मौत हुई है। चिंता की एक और बात यह है कि लगातार दूसरे दिन कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में दैनिक मामलों के मुकाबले गिरावट आई है। बीते एक दिन में कोरोना के 42,360 मरीज ठीक हुए हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 24 घंटे में कोरोनावयरस के 44 हजार केस दर्ज, जानें अपडेट | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इन नए आंकड़ों के साथ देश में कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 3,15,72,344 और रिकवर मरीजों की संख्या 3,07,43,972 हो गई है। वहीं, संक्रमण की वजह से अभी तक 4,23,217 लोगों की जान गई है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या घटने से कोरोना के एक्टिव केस बढ़े हैं और इस समय देश में 4,05,155 एक्टिव मरीज हैं। इसके अलावा देश के सभी राज्यों में चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोरोना वायरस वैक्सीन की कुल 45,60,33,754 डोज दी गई हैं।

    केरल में नहीं घट रहे कोरोना केस, बढ़ी सरकार की चिंता
    आपको बता दें कि इस समय कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले केरल में मिल रहे हैं। कोरोना के मामलों में हो रही बढ़ोत्तरी को देखते हुए केरल सरकार ने वीकेंड पर संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का आदेश जारी किया हुआ है, जिसके तहत कल यानी 31 जुलाई और 1 अगस्त को राज्य में लॉकडाउन लागू रहेगा। वहीं, केंद्र सरकार ने भी केरल में बढ़ते मामलों पर संज्ञान लेते हुए विशेषज्ञों की एक टीम भेजी है। केंद्र सरकार का कहना है कि केरल के अलावा अन्य राज्यों के हालात पर भी निगरानी रखी जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+