कोरोना वायरस के मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी, 24 घंटों के भीतर मिले 22771 नए मरीज

एक दिन के अंदर कोरोना वायरस के मामलों में यह अभी तक की सबसे बड़ी बढ़ोत्तरी है...

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना वायरस के 22771 नए केस मिले हैं। एक दिन के अंदर कोरोना वायरस के मामलों में यह अभी तक की सबसे बड़ी बढ़ोत्तरी है, जिसके बाद कुल केस बढ़कर 648315 हो गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के कारण 442 लोगों की जान गई है और मृतकों की संख्या 18655 हो गई है।

Recommended Video

    Coronavirus India: 24घंटे में पहली बार 22 हजार से ज्यादा केस,आंकड़ा 6.50 लाख के करीब|वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देशभर में अभी तक कोरोना वायरस के 394227 मरीज ठीक हो चुके हैं, जिसके बाद एक्टिव केस 235433 हैं। राहत की बात ये है कि कोरोना वायरस के मरीजों का रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है और 60.80 फीसदी पर पहुंच गया है। वहीं, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने बताया कि 3 जुलाई तक देश भर में कोरोना वायरस के 95,40,132 सैंपल टेस्ट हो चुके हैं, जिनमें से 2,42,383 सैंपल टेस्ट एक दिन के भीतर किए गए हैं।

    तमिलनाडु में लगातार बिगड़ रहे हालात
    आपको बता दें कि कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र, तमिलनाडु और दिल्ली हैं। तमिलनाडु में शुक्रवार को 4329 नए मामले सामने आए जबकि 64 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हुई। तमिलनाडु में कोरोना वायरस के कुल केस 1,02,721 हैं और मृतकों की संख्या 1385 हो गई है। महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु अब देश का ऐसा दूसरा राज्य है, जहां मरीजों की संख्या एक लाख के पार पहुंच चुकी है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कुल केस 1 लाख 86 हजार से ज्यादा पहुंच चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+