देश में फिर बढ़े कोरोना के मरीज, बीते 24 घंटे में सामने आए 43846 नए केस, जानिए ताजा स्थिति

नई दिल्ली। एक बार फिर से देश में कोरोना के मरीजों में इजाफा हुआ है, ताजे आंकड़े डराने वाले हैं। देश के कई राज्यों में लॉकडाउन और नाईट कर्फ्यू लगा दिए गए हैं तो भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में देश में 43,846 नए केस सामने आए हैं, जबकि 197 लोगों की मौत हुई और 22,956 मरीज ठीक हुए हैं, जिसके बाद देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,15,99,130 हो गई है और मौत का आंकड़ा 1,59,755 पहुंच गया है। देश में अभी सक्रिय मामले 3,09,087 हैं, जबकि 1,11,30,288 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर जा चुके हैं और भारत में अभी तक 4,46,03,841 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है।

Recommended Video

      Coronavirus India Update: Covid 19 के पिछले 24 घंटे में 43,846 नए केस, 197 की मौत | वनइंडिया हिंदी
      COVID 19: देश में बीते 24 घंटे में सामने आए 43846 नए केस

      कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या पर प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है तो वहीं इस विषय पर पीएम मोदी ने भी बीते बुधवार को राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग की थी। तो वहीं कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या पर अब दिल्ली एम्स के डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर की ओर बढ़ रहा है और लोगों की लापरवाही और ढ़िलाई के कारण चिंताजनक स्थिति पैदा हुई है। ऐसी सूरत में हमें वैक्सीनेशन के डोज को बढ़ाने की जरूरत है। एक दिन में हमें 50 लाख डोज की आवश्यकता है और लोगों को फिर से महामारी के प्रति जागरूक करने की जरूरत है।

      महाराष्ट्र में स्थिति चिंताजनक, 31 मार्च तक बढ़ा लॉकडाउन

      एक बार फिर से महाराष्ट्र में स्थिति चिंताजनक हो गई है, यहां शनिवार को कोरोना वायरस ने एक बार रिकॉर्ड तोड़ दिया है। राज्य में पिछले 24 घंटों में 27,126 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक कोरोना की शुरुआत के बाद से ये आंकड़े अब तक के सबसे ज्यादा दर्ज किए गए हैं, हालांकि शनिवार को 13 हजार 588 मरीज रिकवरी भी हुए हैं, 92 लोगों की इस जानलेवा वायरस से मौत हुई है, जिसके बाद मौत का कुल आंकड़ा 53 हजार 300 हो गया है। बढ़ते कोरोना मामलों के मद्देनजर लॉकडाउन की अवधि को 31 मार्च तक बढ़ा दिया है।

      पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे कोरोना संक्रमित

      महाराष्ट्र सरकार में टूरिज्म और पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे कोरोना संक्रमित हो गए हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने शनिवार शाम ट्वीट कर बताया है कि कोविड के कुछ लक्षण दिखने पर मैंने अपना टेस्ट कराया था। आज इसकी रिपोर्ट आई है। मैं कोरोना पॉजिटव हूं। मैं सभी से गुजारिश करता हूं कि जो लोग हाल के दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, वो जांच करा ले। साथ ही आप सबसे कहूंगा कि हमें हौंसला बनाए रखना है। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें और सुरक्षित रहें।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+