Covid 19 Updates: देश में 24 घंटे में सामने आए 41,157 नए केस, रिकवरी रेट हुआ 97.31%

नई दिल्ली, 18 जुलाई। देश में कोरोना की चाल पहले से तो सुस्त पड़ी है लेकिन उसका प्रकोप कम नहीं हुआ है। रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 41,157 नए केस सामने आए हैं और 518 लोगों ने दम तोड़ा है। नए केस सामने आने के बाद भारत में इस वक्त एक्टिव मामलों की कुल संख्या 4,22,660 हो गई है और मौत का आंकड़ा 4,13,609 पहुंच गया है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 24 घंटे में 41 हजार नए केस दर्ज, जानें मौत का आंकड़ा | वनइंडिया हिंदी
    Covid 19 Updates: देश की रिकवरी रेट हुआ 97.31%

    24 घंटों के दौरान 42,004 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर भी लौटे हैं, जिसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 3,02,69,796 हो गई है तो वहीं देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 40,49,31,715 हो गया है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 51,01,567 वैक्सीन लगाई गईं है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.13% है। मालूम हो कि दैनिक पॉजिटिविटी रेट लगातार 27 दिनों से 3% से कम है जबकि रिकवरी रेट बढ़कर 97.31% हो गया है।

    Covid 19 Updates: देश की रिकवरी रेट हुआ 97.31%

    भले ही देश में कोरोना के केस कम हुए हैं लेकिन अभी भी सबको सतर्क रहने की काफी जरूरत है। एम्‍स प्रमुख ने शनिवार को ये चेतावनी दी है कि भारत में कोरोना वायरस की तीसरी लहर "inevitable" है, और यह अगले महीने देश में आ सकती है इसलिए सभी को काफी सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि जरा सी लापरवाही फिर से भयानक रूप ले सकती है।

    सरोजिनी नगर एक्सपोर्ट मार्केट सील

    मालूम हो कि लगातार वार्निंग के बावजूद भी लोग नियमों और प्रोटोकॉल कीअनदेखी कर रहे हैं। दिल्ली के सरोजिनी नगर एक्सपोर्ट मार्केट में बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने दिल्ली के मशहूर सरोजिनी नगर एक्सपोर्ट मार्केट को बंद करने का फैसला लिया है। ये बंदी कब तक रहेगी, इसके संबंध में कुछ भी नहीं कहा गया है। इससे पहले जनपथ मार्केट को सील किया गया था।

    Covid 19 Updates: देश की रिकवरी रेट हुआ 97.31%

    तो वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की चीफ साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन ने भी कहा था कि दुनियाभर में टीकाकरण की धीमी रफ्तार और डेल्टा संस्करण के प्रसार के कारण अधिकांश देशों में कोरोना के नए मामले फिर से बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि दुनिया में कोरोना के मामलों में इजाफा होने की वजह डेल्टा वेरिएंट, सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन, लॉकडाउन में ढिलाई और वैक्सीनेशन की रफ्तार में आई कमी है, इस पर सभी को काफी ध्यान देने की जरूरत है, वरना एक बार फिर से स्थिति भयावह हो सकती है, सबके दिमाग में ये बात प्रमुख रूप से होनी चाहिए कि कोरोना वायरस खत्म नहीं हुआ है और सभी को सतर्क रहने की जरूरत है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+