102 दिन बाद 40 हजार से नीचे आए कोरोना केस, 24 घंटों में मिले 37566 नए मामले

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप अब काफी हद तक कम होता हुआ नजर आ रहा है।

नई दिल्ली, 29 जून: देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप अब काफी हद तक कम होता हुआ नजर आ रहा है। मंगलवार को कोरोना वायरस के दैनिक मामले 102 दिन बाद 40 हजार से भी नीचे दर्ज किए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना वायरस के 37,566 नए केस मिले हैं, जबकि 56,994 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, इस दौरान 907 मरीजों की मौत हुई है और मृतकों का कुल आंकड़ा बढ़कर 3,97,637 हो गया है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: पिछले 24 घंटे में आए 37,566 नए केस, जानिए अपडेट | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, नए मरीज मिलने के बाद देश में कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 3,03,16,897 और रिकवर मरीजों की संख्या 2,93,66,601 हो गई है। हालांकि राहत की सबसे बड़ी बात यह है कि कोरोना के मरीजों का रिकवरी रेट लगातार सुधर रहा है और बढ़कर 96.87 फीसदी पर पहुंच गया है। मरीजों के ठीक होने की रफ्तार के बढ़ने से देश में इस समय कोरोना वायरस के एक्टिव केस घटकर महज 5,52,659 बचे हैं।

    'तीसरी लहर कब आएगी, बताना मुश्किल'
    आपको बता दें कि कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर की रफ्तार कम होने के साथ ही तीसरी लहर को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं। हालांकि तीसरी लहर कब आएगी, इसे लेकर फिलहाल कोई आंकड़ा नहीं है। इस बारे में जानकारी देते हुए सोमवार को केंद्रीय कोविड टास्क फोर्स के चीफ डॉ. वीके पॉल ने बताया, 'कोरोना महामारी की किसी भी लहर के लिए कोई तारीख सुनिश्चित करना गलत होगा, क्योंकि इस वायरस का व्यवहार लगातार बदलता रहता है। इसके अलावा इस बात को लेकर भी फिलहाल हमारे पास कोई साक्ष्य मौजूद नहीं है, कि डेल्टा प्लस वेरिएंट बहुत ज्यादा संक्रामक है और वैक्सीन के प्रभाव को कम करता है।' गौरतलब है कि कुछ विशेषज्ञ कोरोना की संभावित तीसरी लहर के पीछे डेल्टा प्लस वेरिएंट को एक बड़ा खतरा मान रहे हैं, लेकिन इसे लेकर पुख्ता तौर पर अभी कोई जानकारी नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+