देश में कोरोना विस्फोट, बीते 24 घंटे में सामने आए 3 लाख 52 हजार 991 नए केस

नई दिल्ली, 26 अप्रैल। देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है, क्या आम और क्या खास सभी इसके चपेट में हैं। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 3,52,991 नए केस सामने आए हैं, जो कि एक दिन के हिसाब से बहुत ज्यादा आंकड़े हैं। नए केसों के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,73,13,163 हो गई है तो वहीं 24 घंटे के अंदर कोरोना 2812 लोगों ने दम तोड़ा है, जिसके बाद मौत का आंकड़ा 1,95,123 पहुंच गया है, भारत में अब एक्टिव केस 28,13,658 हैं, जबकि 1,43,04,382 लोग ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं, तो वहीं देश में अब तक 14,19,11,223 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 24 घंटे में रिकॉर्ड 3.52 लाख New Case, 2800 से ज्यादा मौत | वनइंडिया हिंदी
    बीते 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 3 लाख 52 हजार नए केस

    COVID-19 वैक्सीन की खुराक देने वाला सबसे तेज देश बना भारत

    देश में कोरोना का वैक्सीनेशन कार्यक्रम तेजी से चल रहा है, भारत में सिर्फ 99 दिनों में 14 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगा है। दुनिया में सबसे तेजी से वैक्सीन भारत में ही लगाई जा रही है। सरकार ने कहा है कि शनिवार रात 08 बजे तक भारत में कोविड-19 वैक्सीन की 24 लाख से अधिक खुराक दी गई हैं। मात्र 95 दिन में भारत ने ऐसा कर दिखाया है जबकि अमेरिका को 101 और चीन ने 109 दिन लगे हैं।

    बीते 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 3 लाख 52 हजार नए केस

    इंडिया में इस वक्त कोरोना की दूसरी लहर चल रही है, एक्सपर्ट की माने तो ये लहर अगले 100 दिनों तक चलने वाली है और जब तक 70 प्रतिशत आबादी का वैक्सीनेशन नहीं हो जाता है, तब तक कोरोना की लहर लोगों को परेशानी में डालती रहेगी।

    बीते 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 3 लाख 52 हजार नए केस

    बेंगलुरु में आईसीयू बेडों को लेकर क्यों मचा हाहाकार, सामने आई ये बड़ी वजह

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा, मानवता के लिए वैक्सीन पर विपक्षों पर राजनीति बंद कर देनी चाहिए। डॉ हर्षवर्धन ने कहा है कि केंद्र सरकार अपनी वैक्सीनेशन नीति के तहत राज्यों को तीसरे चरण में 50 प्रतिशत वैक्सीन डोज मुफ्त में देने वाली है। महामारी के वक्त इस तरह की राजनीति शर्मनाक हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+