नहीं थम रहा कोरोना का कहर, बीते 24 घंटों में सामने आए 314835 नए केस, 2104 लोगों की मौत

नई दिल्ली , 22 अप्रैल। देश में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है, क्या आम और क्या खास सभी इसके चपेट में हैं। गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 3,14,835 नए केस सामने आए हैं, नए केसों के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,59,30,965 हो गई है तो वहीं 24 घंटे के अंदर कोरोना 2,104 लोगों ने दम तोड़ा है, जिसके बाद मौत का आंकड़ा 1,84,657 पहुंच गया है। भारत में अब एक्टिव केस 22,91,428 हैं, जबकि 1,34,54,880 लोग ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 24 घंटे में 3 लाख 15 हजार के पार New Cases, 2102 मौतें | वनइंडिया हिंदी
    कोरोना का कहर, बीते 24 घंटों में सामने आए 314835 नए केस

    तो वहीं देश में अब तक 13,23,30,644 हुआ। लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है। बीते 24 घंटों में 22,11,334 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है। तो वहीं रेमडेसिविर की मांग में अचानक तेजी को देखते हुए केंद्र सरकार ने रेमडेसिविर की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने का आदेश फार्मा कंपनियों को दिया है। जिसके बाद अब रेमडेसिविर फार्मा निर्माताओं की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता 38 लाख शीशियों से बढ़कर प्रति माह 74 लाख शीशियां कर दी गई हैं।

    कोरोना का कहर, बीते 24 घंटों में सामने आए 314835 नए केस

    तो वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कल एक बयान जारी करते हुए बताया कि भारत 13 करोड़ COVID-19 वैक्सीन की खुराक देने वाला सबसे तेज देश बन गया है। मात्र 95 दिन में भारत ने ऐसा कर दिखाया है जबकि अमेरिका को 101 और चीन ने 109 दिन लगे हैं।

    कोरोना का कहर, बीते 24 घंटों में सामने आए 314835 नए केस

    100 दिनों तक चलेगी कोरोना की दूसरी लहर

    इंडिया में इस वक्त कोरोना की दूसरी लहर चल रही है, एक्सपर्ट की माने तो ये लहर अगले 100 दिनों तक चलने वाली है और जब तक 70 प्रतिशत आबादी का वैक्सीनेशन नहीं हो जाता है, तब तक कोरोना की लहर लोगों को परेशानी में डालती रहेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+