कोरोना की कोहराम जारी, बीते 24 घंटे में देशभर में सामने आए 3.11 लाख नए केस, 4077 लोगों ने तोड़ा दम
नई दिल्ली, 16 मई। कोरोना का कहर पूरे देश में जारी है, हालांकि महामारी के रफ्तार में थोड़ी कमी आई है। रविवार को जारी स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना के 3,11,170 नए केस सामने आए हैं और 4,077 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद देश में अब पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,46,84,077 हो गई है और कुल मौत का आंकड़ा 2,70,284 पहुंच गया है। इस वक्त इंडिया में कुल सक्रिय केसों की संख्या 36,18,458 है, जबकि बीते 24 घंटों में अस्पताल से 3,62,437 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं जिसके बाद अब कुल डिस्चार्ज लोगों की संख्या 2,07,95,335 पहुंच गई है। देश में पिछले 24 घंटे में 17,33,232 लोगों को कोराना वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद देश में टीकाकरण का आंकड़ा 18,22,20,164 पहुंच गया है।
Recommended Video

मालूम हो कि नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने शनिवार को मीडिया से कहा था कि राज्य में स्थिति पहले से थोड़ी सुधरी है। भारत के 10 राज्यों में इस वक्त कोरोना के मरीजों की संख्या 1 लाख से ऊपर पहुंच गई है, जबकि 17 राज्यों में मरीजों की संख्या 50, हजार से कम हो गई है, जो कि राहत के संकेत हैं। हालांकि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात और छत्तीसगढ़ की हालत थोड़ी चिंतजनक है। जबकि देश के 24 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट 15 प्रतिशत से ज्यादा है, जबकि दिल्ली, छत्तीसगढ़, दमन और दीव, हरियाणा, मध्य प्रदेश ने इसमें गिरावट दर्ज की है। बता दें कि भारत में अब तक कोरोना के लिए कुल 31,48,50,143 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 18,32,950 सैंपल टेस्ट कल किए गए हैं।

वायरस संक्रमण के आधे मामले अकेले भारत से: WHO
जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि पिछले एक सप्ताह में दुनिया भर में सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के आधे मामले अकेले भारत में आए हैं। डब्ल्यूएचओ ने ये भी कहा है कि विश्न में हुई कोरोना से मौतों में 25 प्रतिशत मौतें अकेले इंडिया से है।

अब हवा में फैल गया है कोरोना वायरस
अप्रैल में द लासेंट के शोध में भी ये बात कही गई है कि वायरस एयरबोर्न हो चुका है, जिसके बाद 30 अप्रैल को WHO ने अपनी गाइडलाइन को संशोधित करते हुए इसमें वायरस के एयरबोर्न होने की परिकल्पना को भी शामिल कर लिया है। हालांकि इससे पहले जब स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने विश्वस्वास्थ्य संगठन के सामने वायरस के एयरबोर्न होने की बात कही थी, तो WHO ने कहा था कि इस थ्योरी से इंकार तो नहीं किया जा सकता है लेकिन अभी इसके स्पष्ट प्रमाण नहीं मिले हैं।












Click it and Unblock the Notifications