Covid 19 Updates: बीते 24 घंटे में कोरोना के 25,072 नए मामले, 160 दिनों में पहली बार इतने कम

नई दिल्ली, 23 अगस्त। देश में कोरोना के केस में पहले से कमी आई है। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 25,072 नए केस सामने आए हैं जो कि पिछले 160 दिनों में सबसे कम हैं। यही नहीं बीते 24 घंटों में 389 लोगों ने कोरोना के कारण दम तोड़ा है। नए केस सामने आने के बाद भारत में इस वक्त एक्टिव मामलों की कुल संख्या 3,33,924 हो गई है और मौत का आंकड़ा 4,34,756 पहुंच गया है, जबकि कुल केसों की संख्या 3,24,49,306 हो गई है।

बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 25,072 नए केस आए सामने

24 घंटों के दौरान 44,157 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर भी लौटे हैं, जिसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 3,16,80,626 हो गई है। देश में बीते 24 घंटों में 7,95,543 लोगों को वैक्सीन लगी है, जिसके बाद देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 58,25,49,595 हुआ। रिकवरी रेट अब बढ़कर 97.63% हो गया है।

तीसरी वेव के पीक की चेतावनी

भले ही देश में कोरोना के केस कम हुए हैं लेकिन अभी भी सबको सतर्क रहने की काफी जरूरत है। एम्‍स प्रमुख ने पहले ही कह रखा है कि भारत में कोरोना वायरस की तीसरी लहर "inevitable" है, इसलिए सभी को काफी सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि जरा सी लापरवाही फिर से भयानक रूप ले सकती है। तो वहीं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान ने PMO को सौंपी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अक्टूबर में कोरोना वायरस की तीसरी वेव की पीक आ सकती है।

बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 25,072 नए केस आए सामने

कुल 50,75,51,399 सैंपल टेस्ट

जबकि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए 12,95,160 सैंपल टेस्ट किए गए, रविवार तक कुल 50,75,51,399 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 25,072 नए केस आए सामने

बूस्टर डोज मददगार होगी

इसके साथ ही एम्स डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया ने बूस्टर डोज की बात कही है। गुलेरिया ने कहा कि लगातार कोरोना के नए-नए वेरिएंट आ रहा हैं। ऐसे में देश को कोरोना वैक्सीन के साथ बूस्टर डोज अपनाने की जरूरत हो सकती है। बूस्टर डोज विभिन्न वेरिएंट से बॉडी को बचाने का काम करेगी लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि भारत के पास तीसरे कोरोना वायरस वैक्सीन शॉट को लेकर इस समय पर्याप्त डेटा नहीं है, जिसे बूस्टर शॉट कहा जाता है। लेकिन अधिक जानकारी अगले साल की शुरुआत तक उपलब्ध होने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+