COVID-19: देश में पहले से सुस्त पड़ी कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में आए 2.40 लाख नए केस

नई दिल्ली, 23 मई। कोरोना का कहर पूरे देश में जारी है, हालांकि महामारी के रफ्तार में थोड़ी कमी आई है। रविवार को जारी स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटो में कोरोना के 2,40,842 नए केस सामने आए हैं और 3,741 लोगों ने दम तोड़ा है, जिसके बाद पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,65,30,132 पहुंच गई है और मौत का आंकड़ा 2,99,266 हो गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान 3,55,102 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर भी लौटे हैं तो वहीं देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 28,05,399 हो गई है तो वहीं भारत में अभी तक 19,50,04,184 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।

Recommended Video

    Coronavirus india Update: 24 घंटे में 2.40 लाख केस, 3,741 मरीजों की गई जान | वनइंडिया हिंदी
    सुस्त पड़ी कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में आए 2.40 लाख नए केस

    भारत में शनिवार को कोरोना वायरस के लिए 21,23,782 सैंपल टेस्ट किए गए, जिसके बाद अभी तक कुल 32,86,07,937 सैंपल टेस्ट हो चुके हैं। ये जानकारी भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने रविवार को दी है।

    सुस्त पड़ी कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में आए 2.40 लाख नए केस

    महाराष्ट्र से आई राहत की खबर

    मालूम हो कि कोरोना से सबसे ज्यादा ग्रस्त महाराष्ट्र से शनिवार को राहत की खबर आई है। यहां कल 26133 नए कोरोना केस सामने आए और इस दौरान 682 लोगों की मौत हो गई। 24 घंटे में 40,294 मरीज ठीक भी हुए। रिकवरी रेट में भी काफी सुधार हुआ है और यहां लॉकडाउन का असर दिख रहा है क्योंकि ये मामले पिछले दो महीनो में आए संक्रमण के मामलों में सबसे कम है। महाराष्ट्र में मौत के मामले हालांकि चिंताजनक स्तर पर बने हुए हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में 682 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। हालांकि डेथ रेट सुधरी है।

    सुस्त पड़ी कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में आए 2.40 लाख नए केस

    मालूम हो कि नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने मीडिया से कहा था कि राज्य में स्थिति पहले से थोड़ी सुधरी है। भारत के 10 राज्यों में इस वक्त कोरोना के मरीजों की संख्या 1 लाख से ऊपर पहुंच गई है जो कि राहत के संकेत हैं। हालांकि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात और छत्तीसगढ़ में अभी भी केसों की संख्या ज्यादा है।

    वायरस संक्रमण के आधे मामले अकेले भारत से: WHO

    जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि पिछले एक सप्ताह में दुनिया भर में सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के आधे मामले अकेले भारत में आए हैं। डब्ल्यूएचओ ने ये भी कहा है कि विश्न में हुई कोरोना से मौतों में 25 प्रतिशत मौतें अकेले इंडिया से है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+