कोरोना के मामलों में इजाफा, पिछले 24 घंटों में 2124 नए मामले, 17 की मौत
नई दिल्ली, 25 मई। देश में कोरोना के मामले अपने अंतिम चरण में हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जो ताजा आंकड़े जारी किए गए हैं उसके अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2124 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 1977 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना से 17 लोगों की मौत हो गई है। देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों की बात करें तो अब देश में 14971 मामले हैं। कोरोना पॉजिटिविटी रेट 0.46 फीसदी है। 24 मई की तुलना में आज कोरोना के 130 मामले अधिक आए हैं। अभी तक देश में कोरोना से 524507 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कोरोना टीकाकरण की बात करें तो अभी देश में कोरोना वैक्सीन की 1926744769 डोज दी जा चुकी है, जबकि पिछले 24 घंटों में 1327544 वैक्सीन की डोज दी गई।

Recommended Video
महाराष्ट्र के थाणे में कोरोना के 42 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि अच्छी बात यह है कि कोरोना से थाणे में बीते 24 घंटों में किसी की मौत नहीं हुई है। थाणे में कोरोना के अभी तक 709617 मामले सामने आ चुके हैं। पालघर की बात करें तो यहां कोरोना के अभी तक 163612 केस सामने आ चुके हैं जबकि 3407 लोग कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं। कोरोना के मामले यूरोप के कई देशों, चीन, नॉर्थ कोरिया में बढ़ रहे हैं, जबकि भारत में इन देशों की तुलना में कोरोना के मामले बिल्कुल कम हैं।
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सऊदी अरब ने 16 देशों की यात्रा पर अपने यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। भारत को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है। सऊदी सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि देश के नागरिक इन देशों की यात्रा ना करें। भारत समेत 16 देशों में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को भी बंद कर दिया गया है। हालांकि भारत से सऊदी अरब जाने वालों पर इस बाबत कुछ नहीं कहा गया है, यानि भारत से लोग सऊदी अरब जा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications