COVID-19: कोरोना की रफ्तार हुई स्लो, देश में बीते 24 घंटे में सामने आए 2.08 लाख नए केस

नई दिल्ली, 26 मई। देश में कोरोना की स्पीड स्लो पड़ी हैं। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटो में देश में कोरोना के 2,08,921 नए केस सामने आए हैं और 4,157 लोगों ने दम तोड़ा है, जिसके बाद पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,71,57,795 पहुंच गई है और मौत का आंकड़ा 3,11,388 हो गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान 2,95,955 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर भी लौटे हैं। इस वक्त देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 24,95,591 है तो वहीं भारत में अभी तक 20,06,62,456 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। पिछले 24 घंटे में 20,39,087 लोगों को कोरोना का टीका लगा है। यही नहीं कल तक इंडिया में 22,17,320 सैंपल टेस्ट किए गए हैं जिसके बाद अब तक कुल 33,48,11,496 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: फिर सामने आए 2 लाख new COVID19 cases, जानें Update । वनइंडिया हिंदी
    COVID-19: देश में बीते 24 घंटे में सामने आए 2.08 लाख नए केस

    दिल्ली की भी हालत सुधरी

    दिल्ली में भी सुधार हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक राजधानी दिल्ली में कल कोरोना के 1,568 नए केस सामने आए हैं और 156 लोगों की कोरोना से मौत हुई है जबकि 4,251 लोगों की रिकवरी भी हुई है। दिल्ली में इस वक्त सक्रिय केस 21,739 हैं और पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 14,19,986 हो गई है और कुल रिकवरी संख्या 13,74,682 हो गई है। मालूम हो कि दिल्ली में कोरोना का पीक 28 अप्रैल को देखने को मिला था, तब राजधानी में एक्टिव केसों की संख्या 99,752 हो गई थी। फिलहाल दिल्ली में लॉकडाउन लगा हुआ है।

    COVID-19: देश में बीते 24 घंटे में सामने आए 2.08 लाख नए केस

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कही ये बात

    मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने मंगलवार को कहा था कि 'कोरोना के प्रकोप ने अप्रत्‍याशित तरीके से स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं की मांग है, हमारी स्वास्थ्य सुविधाएं और कार्यबल की अब कोई कमी नहीं है।'

    COVID-19: देश में बीते 24 घंटे में सामने आए 2.08 लाख नए केस

    577 बच्चों ने अपने माता-पिता खो दिए

    एएनआई के मुताबिक कोरोना की दूसरी लहर में 577 बच्चों ने अपने माता-पिता खो दिए। यह सब अपने सगे परिवार के साथ रह रहे हैं। इन बच्चों की देखभाल के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, राज्य सरकारों के साथ संपर्क में है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+