कोरोना के मामलों में बहुत बड़ी गिरावट, 24 घंटों में मिले 14313 केस और 26579 मरीज ठीक

कोरोना वायरस के मामलों में 224 दिन बाद सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: त्यौहारी सीजन में कोरोना वायरस के मरीज बढ़ने की आशंका के बीच संक्रमण के नए मामलों में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना वायरस के 14313 नए केस मिले हैं, जबकि 26579 मरीज ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 224 दिनों में कोरोना वायरस के मामलों में यह सबसे बड़ी गिरावट है। इन नए आंकड़ों के साथ देश में कोरोना वायरस के कुल केस बढ़कर 3,39,85,920 और रिकवर मरीजों की संख्या 3,33,20,057 हो गई है।

Recommended Video

    Coronavirus India update: Corona के नए मामलों में बड़ी गिरावट | COVID 19 Update | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    कोरोना वायरस के नए मामलों के अलावा मौतों की संख्या में भी कमी आई है और बीते एक दिन में संक्रमण की वजह से 181 लोगों की जान गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देशभर में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसके बाद एक्टिव केस घटकर महज 2,14,900 रह गए हैं। इसके अलावा देश के अलग-अलग राज्यों में चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक वैक्सीन की कुल 95,89,78,049 डोज दी जा चुकी हैं, जिनमें से 65,86,092 टीके पिछले 24 घंटों के अंदर लगाए गए हैं।

    केरल में भी कम हुए कोरोना वायरस के केस
    वहीं, कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित दक्षिण भारतीय राज्य केरल में भी संक्रमण के नए मामलों में गिरावट आई है। केरल में बीते एक दिन में कोरोना वायरस के 6996 नए केस मिले हैं और 84 लोगों की मौत हुई है। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों के दौरान कोरोना वायरस के मामलों में देखे गए उतार-चढ़ाव के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने त्यौहारी सीजन को लेकर लोगों को आगाह किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि त्यौहारी सीजन में सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ बढ़ने की संभावना रहती है और ऐसे में लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए विशेष एहतियात बरतनी चाहिए।

    India Reports 14313 New Coronavirus Cases And 26579 Recoveries In Last 24 Hrs
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+