कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी, पिछले 24 घंटे में 2828 नए मरीज आए सामने

नई दिल्ली, 29 मई। देश में कोरोना के मामले अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुए हैं, लिहाजा इसको लेकर अभी भी लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जो आंकड़े जारी किए गए हैं उसके अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2828 नए मामले सामने आए हैं जबकि 2035 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। 28 मई की तुलना में आज नए मामलों में 774 की बढ़ोत्तरी हुई है। देश में कोरोना के कुल एक्टिव केस की बात करें तो यह संख्या 17087 है।

Recommended Video

    Covid-19 India Update: देश में आज 2,828 नए केस, एक्टिव केस 17 हजार से ऊपर | वनइंडिया हिंदी
    corona

    इसके साथ ही देश में अभी तक कोरोना के कुल मामलों की बात करें तो 43153043 हो चुके हैं। अभी तक कुल 524586 लोगों की देश में कोरोना से मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना से 14 लोगों की मौत हुई है। वहीं 28 मई की बात करें तो 2685 कोरोना के नए मामले सामने आए थे, जबकि 33 लोगों की मौत हुई थी। देश में एक्टिव केस का प्रतिशत 0.04 फीसदी है। वहीं देश में कोरोना से रिकवरी की बात करें तो 98.75 फीसदी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के नए मामलों में 779 की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

    महाराष्ट्र में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट का नया वैरिएंट साामने आया है। महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट B.A. 4 के चार मामले सामने आए हैं, जबकि B.A.5 वैरिएंट के तीन मामले सामने आए हैं। सभी मरीजों में कोरोना के हल्के लक्षण थे। पश्चिम बंगाल में कोरोना के 38 नए मरीज सामने आए हैं, इसके साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना के अबतक कुल 2019291 मामले सामने आ चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+